जेंजरा ( कोपरा )में नवीन संकुल केंद्र की शुभारंभ - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, June 13, 2021

जेंजरा ( कोपरा )में नवीन संकुल केंद्र की शुभारंभ


(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / फिंगेश्वर  / कोपरा:-  नवीन संकुल केंद्र जेंजरा विकासखंड फिंगेश्वर शुभारंभ राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मुन्नालाल देवदास ने किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम की सरपंच श्रीमती हीरामणि साहू ने की। इस दौरान अतिथियों ने सभी शिक्षकों से बेहतर संवाद स्थापित कर छात्रहित में काम करने की बात कहीं।कार्यक्रम में संकुल प्रभारी प्राचार्य लखेश्वर द्विवेदी ने संकुल के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जेंजरा के प्रधान पाठक चंद्रहास सिंह राजपूत द्वारा संकुल  के समस्त प्रधान पाठकों एवं शिक्षकों को आपसी समन्वय बनाकर छात्र हित में कार्य करने कहा गया। मुख्य अतिथि श्री देवदास ने वर्तमान में कोरोना  काल में शाला बंद  होने की स्थिति में शासन द्वारा छात्रों को शिक्षा से जुड़े रखने के लिए आमा राइट प्रयोजना के तहत महत्वपूर्ण जानकारी दी।  संकुल समन्वयक  पुनाराम यादव ने समस्त शिक्षकों को अहम दिशा निर्देश दिए । शाला संचालन मार्गदर्शन यू डाइस 2020 का अद्यतन, पीएलसी एफ एल एन राष्ट्रीय शिक्षा नीति,शाला विकास समिति आमा राइट प्रयोजना, शालाओं में वृक्षारोपण, विद्यार्थी पोर्टल में एंट्री उपयोगिता प्रमाण पत्र सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा  किया गया। कार्यक्रम का संचालन वेद कुमार यादव ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रमुख जालम साहू,डॉ दिलीप साहू, डॉ विक्रम साहू, श्रीमती देवकी ,नागेन्द्र साहू , देव शरण साहू एसएमसी अध्यक्ष चंद्र सिंह राजपूत प्रधान पाठक मिडिल स्कूल जेंजरा कुंज लाल मंडल प्रधान पाठक प्राथमिक शाला जेंजरा  टकेश्वर यादव प्रधान पाठक प्राथमिक स्कूल जेंजरा पुरुषोत्तम यादव प्रधान पाठक मिडिल स्कूल कांशीपारा जेजरा  प्र्रणय दीवान,श्रीमती रेखा साहू प्रधान पाठक देवरी,गोपाल हरे प्रधान पाठक दरीर्पारा देवरी,गोपाल नाथ प्रधान पाठक कस,आशीष कुमार सेन, लक्ष्मण देवांगन, श्रीमती धनमत साहू शिक्षिका श्रीमती सोनू कुमार कुमार, शिक्षिका पूनम ध्रुव, शिक्षिका श्रीमती संध्या साहू, शिक्षक कृष्ण कुमार सिन्हा,  विजय साहू ,बलराम सेन, युगल किशोर साहू , राकेश वर्मा व्याख्याता गुणवंत साहू,  टकेश्वर चक्रधारी,व्याख्याता  सुख सागर यादव, कुमार दीवान और डेविड आदि उपस्थित थे।