जिला महामंत्री भागचंद चतुर्वेदी ने टीकाकरण केंद्र लोहरसी पहुँच कर कोविशील्ड का दूसरा डोज टीका करण करवाया - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, June 29, 2021

जिला महामंत्री भागचंद चतुर्वेदी ने टीकाकरण केंद्र लोहरसी पहुँच कर कोविशील्ड का दूसरा डोज टीका करण करवाया

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / फिंगेश्वर  :- गरियाबंद। अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जन जाति अधिकारी संघ (अजाक्स) गरियाबंद के जिला महामंत्री भागचंद चतुर्वेदी ने  टीकाकरण केंद्र लोहरसी पहुँच कर कोविशील्ड का दूसरा डोज एवं अपने पत्नि सुनीता चतुर्वेदी को 18+का प्रथम डोज टीका करण करवाया। टीकाकरण आर एचओ सन्तोष वर्मा ने किया। साथ ही कोरोना वैक्सीन  को लेकर आम जनता में डर एवं भ्रांतियों को दूर करने के लिए  जागरूकता संदेश जारी करते हुए सभी नागरिकों से अपील किया है। उन्होंने लोगो को खुद वैक्सिनेशन करवाने और दुसरो को इसके प्रति जागरूक करने,घरों में रहने, मास्क लगाने, सेनेटाइजर का प्रयोग करने।अभी कोरोना पूरी तरह समाप्त नही हुआ है हमे स्वयं एवं परिवार के सदस्यों को सुरक्षित रखने के

लिये शासन के गाइड लाइन का पालन करते हुए जीवन निर्वाह करना चाहिए । देश एव राज्य को कोरोना से बचाने हम सबकी जवाब दारी है।वैक्सीन के साथ ही मास्क पहनने और दो गज दूरी का पालन करना बहुत जरूरी है। 18 से 44 वर्ष के  युवा वर्ग ही देश की ताकत है। उनमें बड़ी से बड़ी मुश्किल को परास्त करने की हिम्मत है। अतः युवाओं को खुद आगे आकर वैक्सीनशन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए। साथ ही अपने आसपास के परिचितों को वैक्सीन हेतु प्रेरित कर देश के नवनिर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।