विश्व पर्यावरण दिवस पर गरियाबंद पुलिस ने किया वृहद वृक्षारोपण - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, June 6, 2021

विश्व पर्यावरण दिवस पर गरियाबंद पुलिस ने किया वृहद वृक्षारोपण

     

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद                                                    

गरियाबंद पुलिस कप्तान का अभिनव प्रयास - "पुलिस मित्र गांव, हरियर छांव

सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में लगाया गया पुलिस का पौधा

पीपल, बरगद, नीम एवं फलदार वृक्ष किया गया रोपीत

गरियाबंद  / 05 जून 2021 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष जिला गरियाबंद के प्रत्येक थाना क्षेत्र में वृक्षारोपण किया जाता रहा है किंतु 05 जून को मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति श्री अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर भारत सरकार ने शनिवार 05 जून को एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित किये जाने से 06 जून दिन

रविवार को वृहद मात्रा में वृक्षारोपण किया गया।   उक्त आयोजन हेतु गरियाबंद जिला के पुलिस कप्तान भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश में वृहद वृक्षारोपरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसे *पुलिस मित्र गांव, हरियर छांव* नाम देकर सफल क्रियांनवयन किया गया था।उक्त योजना को सफल बनाने के लिए सिटी कोतवाली गरियाबंद द्वारा  क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में सरपंच,सचिव,कोटवार, गांव के गणमान्य नागरिकों के सहयोग से पुलिस द्वारा वृक्ष लगाया गया  थाना सिटी
कोतवाली गरियाबंद के ग्राम दशपुर, हाथबाय, मालगांव, घुटकूनवापारा, कस, बहेराबूढा, हरदी, सोहागपुर, कोचवाय, कोकड़ी, नहरगांव, नागबुड़ा, बारुला, कौंदकेरा, मैनपुर-II, सड़क परसूली, झाललखम्हार,  सहीत लगभग 50 अन्य ग्रामों में भी पुलिस द्वारा सरपंच,सचिव, जनप्रतिनिधियों के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वेदवती दरियो ने बताई कि जिले के पुलिस कप्तान के  द्वारा 
विगत वर्ष को  प्रारंभ किये योजना *पुलिस मित्र गांव, हरियर छांव* के तहत  विश्व पर्यावरण दिवस के दिन उन अमर शहीदों को याद कर उनके स्मृति को चिर स्थाई बनाने के लिए शहीदोें के गृह ग्रामो में पुलिस द्वारा वृक्षारोपण किया गया है एवं अन्य ग्रामों में भी जन सहयोग से पुलिस द्वारा पेड़ लगाया गया है। जिससे आने वाले समय में लोग पुलिस के माध्यम से पर्यावरण एवं प्रकृति के संरक्षण की मुहिम से जुड़ सकें।