(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद गरियाबंद 30 जून 2021/ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र गरियाबंद द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत वर्ष 2021-22 हेतु आवेदकों से आॅनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत सेवा इकाई हेतु अधिकतम 10 लाख रूपये एवं उद्योग इकाई हेतु 25 लाख रूपये तक राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से ऋण मुहैया कराया जाता है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक से मिली जानकारी अनुसार इच्छुक आवेदक जो गरियाबंद जिले के निवासी है वे अपने समस्त दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन पीएमईजीपी पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाॅट केवीआईसीऑनलाईन डाॅट जीओवी डाॅट इन पर ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आवेदक का आधार कार्ड, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र/विकलांग प्रमाण पत्र/अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत/नगर पंचायत का जनसंख्या एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र (जहाॅ उद्यम स्थापित करना चाहते है), प्रोजेक्ट रिपोर्ट, पासपोर्ट साईज फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कक्ष क्रमांक-92 , दूरभाष 07706-241268 पर कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।
Wednesday, June 30, 2021
Home
Unlabelled
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत ऋण हेतु आवेदन आमंत्रित
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत ऋण हेतु आवेदन आमंत्रित
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu
