(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
धमतरी / 05 जून 2021 लोकपाल श्री साहू के द्वारा जिला धमतरी के ग्राम पंचायत बेन्द्रा नवागांव, भटगॉव, बोरिद खुर्द का दौरा कर मनरेगा कार्य का निरीक्षण किया लोकपाल श्री साहू ने रोजगार सहायक के जॉब कार्ड रजिस्टर ,परिसम्पत्ति रजिस्टर,नाली सफाई,तालाब गहरीकरण के कार्यो के पंजी का अवलोकन कर निर्देश दिया कि मनरेगा के कार्यो में शासन के उद्देश्य एवं जनता की आवश्यकता को ध्यान में रखकर कार्य किया जावे स्वीकृति राशि का सदुपयोग किया जावे नियमो के विपरीत एवं भस्टाचार को बर्दाश्त नही किया जावेगा ,मनरेगा कार्य मे लगे सभी लोगो से निवेदन किया कि कोविड 19 के नियमो का पालन करते हुए मनरेगा के कार्य किया जावे ताकि सभी जन सुरक्षित व स्वस्थ रहे
