(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
भाजपाइयों ने ग्रामीणों के बीच जाकर भूपेश सरकार की विफलताओं को गिनाया,मांगा ढाई साल के कार्यों का जवाब। गरियाबंद / राजिम :- भाजपाइयों ने गरियाबंद जिला के कोपरा में राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।स्थानीय भारतीय जनता पार्टी युवामोर्चा के द्वारा कांग्रेस सरकार ढाई साल का हिसाब दो के नारा के साथ कोपरा में भ्रमण किया। युवाओं द्वारा प्रमुख रूप से 2500 बेरोजगारी भत्ता का हिसाब मांगा गया।छत्तीसगढ़ में शराबबंदी लागू कब होंगी।भाजपा ने कहा सरकार ने जनता को ढ़गने का काम किया हैं।बुजुर्गों को बढ़ा हुआ पेंशन भी नहीं दिया जा रहा हैं।कांग्रेस की सरकार
गरीबों को छलने का काम कर रही हैं।धान का उचित मूल्य किसानों को नहीं मिल पा रहा हैं।किसानों में चार किस्त को लेकर नराजगी हैं।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ रामकुमार साहू पूर्व जिलाध्यक्ष, चंद्रशेखर साहू सदस्य जिलापंचायत गरियाबंद, कमल सिन्हा मण्डल अध्यक्ष , कमलेश साहू, किसान मोर्चा जिला उपध्यक्ष मनीष हरित किसान मोर्चा जिला महामंत्री , दशरथ यादव। रिकेश साहू, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष , आकाश ठाकुर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष , वीरेन्द्र साहू, राजू साहू, संजय साहू आदि उपस्थित थे।
==================================


