रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर पहल नवयुवक मंडल ने किया नमन - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, June 24, 2021

रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर पहल नवयुवक मंडल ने किया नमन

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

 गरियाबंद  / राजिम :- महान गोंड़वाना शासिका वीरांगना दुर्गावती का बलिदान दिवस ग्राम मुड़तराई में पहल नवयुवक मंडल के तत्वावधान में उनके कार्यालय भवन में मनाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के पूर्व सड़क किनारे वृक्षारोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। ततपश्चात सभी एकत्र होकर रानी दुर्गावती के छायाचित्र में श्रद्धासुमन अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया। पहल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हुलासराम साहू ने रानी

दुर्गावती के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारतीय इतिहास की महान वीरांगना बतातया और कहा कि महान वीरांगना रानी दुर्गावती का मातृभूमि के लिए सर्वोत्तम बलिदान हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। संस्था के सचिव पुरंदर वर्मा ने रानी दुर्गावती के जीवनी का परिचय वाचन कर उनके शौर्य और पराक्रम पर प्रकाश डाला और कहा कि महापुरुष या वीरांगनाएं
किसी समाज विशेष के नहीं होते उनका योगदान समग्र राष्ट्र के लिए होता है इसलिए वे किसी समाज के नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के पुरोधा होते हैं,रानी दुर्गावती भी उन्ही में से एक हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम में धनेश विश्वकर्मा, सालिक राम साहू,उमेश साहू,पिंटू वर्मा,अशोक साहू , फलिंद्र साहू,नंदूराम ध्रुव आदि शामिल हुए।