(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद /पाण्डुका :- विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति प्रेमियों, समाजसेवियों ने जगह-जगह पौधारोपण कर अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया। पौधारोपण में लोगों के साथ पाण्डुका थाने से पुलिस प्रशासन व स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल रहे। इस दौरान ग्राम मुड़तराई के गौठान में पीपल व बरगद एवं मुक्तिधाम में नीम का वृक्षारोपण
किया। इस वृक्षारोपण अभियान में पहल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हुलास राम साहू, सचिव पुरंदर वर्मा ,उपाध्यक्ष धनेश विश्वकर्मा, सालिक राम साहू,गिरधारी साहू,पिंटू वर्मा,ग्राम पंचायत जेंजरा की सरपँच श्रीमती हीरामणि साहू,पंच श्रीमती देवकी साहू पाण्डुका थाना स्टाफ से एएसआई श्री केएस सिदार,हवलदार नरेन्द्र वर्मा,आरक्षक टार्जन साहू एवं नगर सैनिक रेखराम साहू आदि उपस्थित रहे।
