(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / पाण्डुका :- 14 जून 2021 भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के आदेशानुसार मंडल पाण्डुका में शक्तिकेन्द्र पाण्डुका के ग्राम सरकड़ा में रमन सरकार की 15 वर्ष की उपलब्धि, मोदी सरकार की 7 वर्ष की उपलब्धि को जनता के बीच जाकर रखा गया तथा भूपेश सरकार के 17 जून को ढाई वर्ष पूरा होने पर इनकी नाकामियों को जनता के बीच उजागर किया गया।कांग्रेस सरकार के ढाई साल की विफलता पर भाजपा का शक्ति केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किया
इस कार्यक्रम के प्रभारी टीकम चंद साहू, सह प्रभारी श्रीमती स्निग्धा शर्मा, गोविंद तिवारी,तथा टोली प्रमुख विरेन्द्र कुमार साहू, बूथ अध्यक्ष नवीन साहू, बूथ अध्यक्ष माधो निषाद, संतोष निषाद,ललेश साहू, देवरत निषाद, केशव निषाद आदि उपस्थित थे।
