भाजयुमो भखारा मण्डल अध्यक्ष ओमआशीष गजपाल ने प्रधानमंत्री जी का जताया आभार - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, June 7, 2021

भाजयुमो भखारा मण्डल अध्यक्ष ओमआशीष गजपाल ने प्रधानमंत्री जी का जताया आभार

धर्मेंद्र साहू मगरलोड

धमतरी  / कुरूद  /भखारा:- वैश्विक महामारी की इस दौर में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 21 जून दिन सोमवार से देश के हर राज्य में 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी नागरिकों के लिए भारत सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराने का जो निर्णय लिया साथ ही साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अब दीपावली तक आगे बढ़ाया जाएगा जिससे महामारी के इस समय में सरकार गरीबो की हर जरूरत के साथ उनका साथी बन कर खड़ी है। यानि नवंबर तक 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को हर महीने तय मात्रा में मुफ्त अनाज उपलब्ध करायेगी प्रधानमंत्री जी के इस निर्णय की वजह से भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष ओमआशीष गजपाल जी ने प्रधानमंत्री  जी का आभार जताया।