(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / राजिम :- ग्राम बकली निवासी , आई टी सेल कांग्रेस राजिम विधानसभा अध्यक्ष मुकेश भारती युवाओं का मीटिंग कर संगठन में जोड़ने सम्बन्धित कार्य को लेकर क्षेत्र में युवाओं के पास दौरा कर रहे थे , 26 जुन के दोपहर में राजिम से फिंगेश्वर मार्ग के ग्राम किरवई में , हाई स्कूल के सामने दो पहिया वाहन में जाते वक्त अचानक बछड़ा वाहन के सामने आ गया , बछड़ा को बचाने कि कोशिश करते वाहन से पाई में गिर गया जिसमे भारती के सिर , हाथ, पैर में काफी चोट आये है । घटना का सूचना मिलते ही युवा साथी गुलशन जांगड़े , भूपेंद्र पटेल , लवी साहू समय में उपस्थित होकर भारती को नयापारा के निजी हॉस्पिटल अंजलि नर्सिंग होम में एडमिट कराया अभी इलाज चल रहा है । उक्त जानकारी देते हुवे युवा साथी गुलशन जांगड़े ने बताया कि
मुकेश भारती हेलमेट पहने थे तो सिर में चोट कम लगी है ।
