(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
पर्याप्त रखरखाव और उठाव के अभाव में समितिया सड़ रहा धान - चन्दूलाल पूर्व सांसद
गरियाबंद / धान उपार्जन केन्द्र में रखरखाव के अभाव और उठाव नही होने के चलते लाखो का धान खुले आसमान के नीचे खराब हो रहा है। समितियो में असुरक्षित तरीके से रखा गया धान बारिश में भीगने के कारण सड़ चुका है। कई समितियो में तो पचास प्रतिशत तक धान सड़ चुका है। जिसमें धान के जरई तक निकले आए है। उक्त बाते पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू ने जिले के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रो का निरीक्षण के बाद कही। उन्होने कहा कि राज्य शासन के कुप्रबंधन और बदइंतजामी के चलते समितियों में अन्न की बर्बादी हो रही है। जिसकी सुध लेने वाले जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी भी इस पर गंभीरता से ध्यान नही दे रहे है।
सोमवार को पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के आव्हान में धान खरीदी केन्द्रो में धान के उठाव और व्यवस्थाओ का जायजा लेने निकले थे। इस दौरान उन्होेने जिले के गरियाबंद एवं बिन्द्रानवागढ़ धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने समिति प्रबंधक से धान के उठाव और रखरखाव को लेकर जानकारी ली और साथ ही उपार्जन केन्द्र में रखे धान के बोरियो की जांच भी की। सांसद ने बताया कि समिति केन्द्रो में रखे धान रखरखाव के अभाव में सड़ चुका है, धान के बोरे बारिश में भीग चुके है, धान की जरई तक निकल आई है, इसके बाद भी जिम्मेदार प्रशासन इसके उठाव और रखरखाव में गंभीरता से ध्यान नही दे रहा है। पूर्व सांसद ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के कई खरीदी केन्द्रो में अब तक धान का उठाव नही हुआ है, इसके चलते समिति को नुकसान उठाना पड़ेगा, सुखद और सड़े धान का हर्जाना समितियो को उठाना पड़ेगा, शासन ने इससे सीधे तौर पर हाथ खीच लिया है। एक ओर भूपेश सरकार किसान हितैषी बनती है दूसरी ओर किसानो मेहनत के उत्पाद को बर्बाद कर रही है। कांगे्रस दोहरा चरित्र उजागर हो गया है।भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनीष हरित ने कहा कि सड़े धान और सुखद की भरपाई राज्य सरकार समितियो के मत्थे मड़ रही है जो सरासर गलत है, क्योकि शासन की लापरवाही से धान का उठाव और रखरखाव नही हो पाया है। कांग्रेस सरकार जानबुझ कर इस धान सड़ा कर, शराब निर्माताओ से साठ गांव कर उसको लाभ पहुचाने की कोशिश में है। इसका खामियाजा समितियो को भुगतना पड़ेगा। चूकि समिति किसानो पर आधारित है इसलिए सीधा नुकसान किसानो को होगा और उनका कमीशन कटेगा, जिससे आने वाले समय में समिति डिफाल्टर होने के कगार पर आ जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ मुरलीधर सिन्हा, रिखीराम यादव, अनुप भोसले, प्रीतम सिन्हा, सुरेन्दे सोनटेके, परस देवांगन, शिव भिलेपारिया, किशोर यदु, दशरू राम सिन्हा, रूपेश साहू, धनराज विश्वकर्मा, राकेश देवांगन, मुकेश सिन्हा भी उपस्थित थे।

