दीप जलाकर कोरोना संकट में शहीद हुए कोरोना योद्धाओं को नम आंखों से NOPRUF के 2 लाख NPS कर्मचारियों ने दिया श्रद्धाजंलि - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, June 1, 2021

दीप जलाकर कोरोना संकट में शहीद हुए कोरोना योद्धाओं को नम आंखों से NOPRUF के 2 लाख NPS कर्मचारियों ने दिया श्रद्धाजंलि

धर्मेंद्र साहू मगरलोड 

दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित को 50 लाख का बीमा कवर देने की मांग

धमतरी / मगरलोड :- राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर छत्तीसगढ़ के 2 लाख NPS कर्मचारियों ने कोरोना संकट में शहीद हुए कोरोना योद्धाओं को नम आंखों से श्रद्धाजंलि दिया।NOPRUF के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी पी सिंह रावत,  छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, जिला संयोजक  धमतरीडॉ भूषण लाल चन्द्राकर प्रदेश सहसंयोजक देवनाथ साहू शैलेंद्र पारीक उषा साहू बी यदु  ने कहा कि पूरे देश में कोरोना संकट से निपटने के लिए देश के लाखो एनपीएस कार्मिक अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं जिसमे डाक्टर, नर्स, शिक्षक, बैंक कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी, रेलवे कर्मी, कर्मचारी, अधिकारी सभी रात दिन देश सेवा में अग्रणी भूमिका में निभा रहे हैं जो कि अत्यन्त सराहनीय है, दूसरी तरफ इस कोरोना संकट में देश सेवा करते करते हम सभी के बीच से कई कार्मिक साथी स्वर्ग सिधार गए है जो कि अत्यन्त दुखद है। दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि देते हुए सरकार से तत्काल दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित को 50 लाख का बीमा कवर दे।  राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत, प्रदेश संयोजक संजय शर्मा डॉ भूषण लाल चन्द्राकर देवनाथ साहू शैलेंद्र पारीक उषा साहू बी यदु नंदकुमार साहू गणेश प्रसाद साहू तीरथ राज अटल बलराम तारम रामदयाल साहू कुरुद ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ,महामंत्री एन आर बघेल ,संजय साहू,शेखर साव ,लीलाराम कुर्रे ,नीलकमल चन्द्राकर ,मूलचंद मार्कण्डे, टुकेश्वर गहिवारे,प्रमोद सिन्हा,अशोक साहू ,लोमश साहू ,रवि साहू ,महेश साहू ,शिवकांत साहू ,गोविंद साहू ने की है।  सहित छत्तीसगढ़ के 2 लाख NPS  कर्मचारियों ने अपने अपने घर पर रह कर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए दिनाक *1 जून 2021 को ठीक रात के आठ बजे एक दीप जलाकर कोरोना संकट में शहीद हुए कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित किया।*