गरियाबंद / फिंगेश्वर :- शाला प्रबंधन विकास समिति, शिक्षक पालक संघ का बैठक शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला भेंडरी के सयुक्त तत्वावधान में प्राथमिक शाला के स्मार्ट क्लास रूम में रखा गया ।शाला प्रबंधन समिति द्वारा सर्व सहमति से 02 अगस्त से विद्यालय प्रारंभ करने का प्रस्ताव पारित किया गया।प्राथमिक शाला भेंडरी के प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी ने शासन द्वारा स्कूल संचालन के सम्बंध में जारी आदेश के 9 बिंदुओं को समीक्षात्मक रूप से बताया गया ,साथ ही मध्यान्ह भोजन प्रारम्भ के सम्बंध 17 बिंदु जानकारी को सारगर्भित रूप से बताया गया।और कहा कि लंबे समय अध्यापन न होने से बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ नियमित स्कूल खोंलने पालको से सहमति प्रदान करने आहवान किया।भागचंद चतुर्वेदी ने शासन द्वारा जारी निर्देशो से सभी पालको को अवगत कराते हुए बताया गया कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करना दो गज की दूरी मास्क है जरूरी, साबुन से हाथ सफाई ,स्कूल प्रारंभ के पूर्व सभी कक्षो का साफ सफाई कर सेनेटाइजर का छिड़काव करना, मध्यान्ह भोजन में गुणवत्ता युक्त सामग्री का उपयोग ,रसोइया द्वारा मास्क नियमित उपयोग ,मध्यान्ह भोजन के समय दो गज की दूरी में बैठाकर बच्चों को भोजन वितरण के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने व सर्दी बुखार के स्थिति में बच्चों को स्कूल न भेजने की जानकारी विस्तृत रुप से दिया गया। समस्त जानकारी से अवगत होने पश्चात आम सहमति से पालको ने स्कूल प्रारम्भ करने का सरपंच मोहनलाल साहू के उपस्थिति में प्रस्ताव पारित कर ग्राम पंचायत भेंडरी को अवगत कराया गया और शीघ्र ही स्कूल प्रारंभ करने ग्राम पंचायत से प्रस्ताव पारित करने निवेदन किया गया।सरपंच मोहनलाल साहू ने कहा स्कूल लम्बे समय से बंद है लेकिन हम लोगो ने बच्चों के शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखकर गत अगस्त 2020 से हमारे गांव में मोहल्ला क्लास संचालित कर शिक्षा का अलख जलाए रखा, वैसे ही इस वर्ष शासन के निर्देश पर स्कूल खोलने ग्राम पंचायत से प्रस्ताव पास किया जाएगा।ताकि सभी बच्चे पढ़ाई के मुख्य धारा में पुनः आ सके ।सरपंच एवं शाला प्रबंधन समिति द्वारा शासन स्कूल प्रारंभ करने के निर्णय का स्वागत किया गया।बैठक में पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक चंद्रभूषण साहू,शिक्षक भागीरथी,ईश्वरी साहू,चंदन सिंह,प्राथमिक से भागचंद चतुर्वेदी, लालजी सिन्हा, टीकू ध्रुव, रेखराम निषाद,सरपंच मोहनलाल साहू साहू,उपसरपंच आनंद राम साहू,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष द्वय ढालसिंह ध्रुव,डोमार सिंह ध्रुव, थनेश साहू,पोखराज साहू,वरुण साहू,भारत साहू,महेश ध्रुव,भोज साहू,प्रीतम साहू,गुलाब साहू,हेमकुमार यादव,अश्वनी साहू,उपाध्यक्ष वेदलता गोस्वामी, मालती साहू,टेमिन साहू,लता साहू,लता ध्रुव,तारा साहू,गोदावरी साहू,बिसाहिन बाई साहू,तुलसी बाई साहू ,बसन्ता साहू,ललिता,शांति ध्रुव,दयाबाई,देवकी बाई, संतोषी साहू सहित 60पालक एवं सदस्य गण उपस्थित थे। बैठक का संचालन भागचंद चतुर्वेदी ने किया एवं आभार व्यक्त पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक सी बी साहू ने किया।
Saturday, July 31, 2021
Home
Unlabelled
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार 02 अगस्त से विद्यालय प्रारंभ
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार 02 अगस्त से विद्यालय प्रारंभ
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu