(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / राजिम :- अन्य पिछड़ा वर्ग की बैठक 18 जुलाई रविवार को नगर साहू समाज भवन,लोहा बाड़ा के पास राजिम में आहूत किया गया है। समिति के सक्रीय कार्यकर्ता छबिलाल साहू ने बताया कि बैठक में ओबीसी की जाति आधारित जनगणना पर चर्चा की जाएगी ताकि एसटी,एससी की तरह ओबीसी वर्ग को भी विधानसभा, लोकसभा,न्यायपलिका,शिक्षा, नौकरी एवम पद्दोन्नति में जनसंख्या के अनुपात में समान भागीदारी मिल सके।यह कार्यक्रम अन्य पिछड़ा वर्ग संयोजन समिति के माध्यम से किया जा रहा है।उन्होंने ओबीसी वर्ग किसान ,मजदुर,महिला, विद्यार्थी,व्यपारी और नौकरी पेशा वाले लोगों को अधिक संख्या में उपस्थित होने का अपील किया है।
