केंद्र के समान छत्तीसगढ़ के कर्मचारियो को भी 28% महंगाई भत्ता देने तत्काल आदेश हो - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, July 15, 2021

केंद्र के समान छत्तीसगढ़ के कर्मचारियो को भी 28% महंगाई भत्ता देने तत्काल आदेश हो

धर्मेंद्र साहू मगरलोड

01 जुलाई 2019 से अब तक के लंबित मंहगाई भत्ता का आदेश जारी किया जाव

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने की मांग

 धमतरी  / मगरलोड :-  छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला अध्यक्ष डॉ भूषण लाल चन्द्राकर ने कहा कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री जी, मुख्यसचिव, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर को पत्र लिखकर 01 जुलाई 2019 से अब तक लंबित मंहगाई भत्ता का आदेश शीघ्र जारी करने की मांग की है।    छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष डॉ भूषण लाल चन्द्राकर , प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक  श्रीमती उषा साहू जिला उपाध्यक्ष नंदकुमार साहू एन आर बघेल गणेश प्रसाद साहू तीरथ राज अटल  मैडम बी यदु सविता छाटा जिला सचिव बलराम तारम जिला कोषाध्यक्ष रामदयाल साहू ब्लाक अध्यक्ष शैलेंद्र कौशल दिनेश साहू गेवाराम नेताम रमेश यादव ने कहा है कि 01 जनवरी 2019 से अभी तक 12 प्रतिशत मंहगाई भत्ता राज्य के कर्मचारियों व शिक्षकों को प्राप्त हो रहा है।     जुलाई 2019 से लंबित 5% मंहगाई भत्ता एवं जनवरी 2020 से लंबित 4% मंहगाई भत्ता, जुलाई 2020 से लंबित 3 % भत्ता, जनवरी 2021 से लंबित 4% भत्ता को मिलाकर जून 2021 की स्थिति में 28 % मंहगाई भत्ता शीघ्र बढ़ाने की मांग की है।  केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 01 जुलाई 2019 से 17 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिया जा रहा था, वर्तमान ने केंद्र सरकार ने समेकित रूप से 3 किश्त का 11% महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया है, जिसके अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17% से बढ़कर 1 जुलाई 2021 से 28% हो गया है। छत्तीसगढ़ में भी मंहगाई भत्ता देने पर आगामी आदेश तक रोक लगाया गया है, किन्तु अब केंद्र सरकार के निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ सरकार लंबित महंगाई भत्ता की किश्त जारी करते हुए 28% महंगाई भत्ता देने शीघ्र आदेश करे।छत्तीसगढ़ में 01 जुलाई 2019 से अभी तक लंबित मंहगाई भत्ता का आदेश जारी नही किया गया है,,,जबकि इस अवधि में महंगाई सूचकांक में लगातार वृद्धि हुआ है, जिससे कर्मचारी परिवार पर महंगाई के भारी बोझ होने से उनका घरेलू बजट बिगड़ गया है, महंगाई भत्ता जारी होने से कुछ राहत मिलेगी।