पढ़ाई तुंहर द्वार योजना के तहत मोहल्ला क्लास में 83 बच्चो की उपस्थिति पहले दिन - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, July 6, 2021

पढ़ाई तुंहर द्वार योजना के तहत मोहल्ला क्लास में 83 बच्चो की उपस्थिति पहले दिन

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / राजिम  :- छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा एवं समग्र शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पढ़ाई  तुंहर द्वार योजना के तहत पढ़ाई तुहर पारा  प्राथमिक शाला  पिताईबन्द के शिक्षकों द्वारा 6 जुलाई से विभिन्न स्थलों में कक्षा पहली से पांचवी तक शाला में कुल दर्ज  140 बच्चों के लिए मोहल्ला क्लास प्रारंभ हो गया है पहले दिन 83 बच्चों की उपस्थिति रही। मोहल्ला क्लास का शुभारंभ देवांगन समाज भवन में पूजन अर्चन कर

शुभारंभ किया गया जिसमें सरपंच पूनारद बंजारे, उपाध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति श्रीमती वंदना सेन सदस्य श्रीमती सुरुज देवांगन , पालकों में श्यामू बंजारे सरस्वती देवांगन पूजा सेन मीडिया प्रभारी ओंकार यदु उपस्थित थे।सरपंच बंजारे जी ने सभी पालको को अपने बच्चों को नियमित रूप से कक्षा में भेजने एवं कोविड 19 का निर्देशो का पालन करते हुए प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक श्रीमती आशा ध्रुव, शिक्षक संतोष
साहू,विजय महोबिया,श्रीमती अराधना नाग,श्रीमती भारती साहू के द्वारा मोहल्ला क्लास संचालित करने के विशेष प्रयास एवं बच्चों के शिक्षा एवं संस्कार के लिए प्रेरित कर शिक्षा के मुख्य धारा में जोड़ने की सराहना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाए दिए।श्रीमती वंदना सेन ने मुहल्ला क्लास को बच्चो के हित मे बताते हुए शुभकामनाएं दी।प्रधानपाठक श्रीमती आशा ध्रुव ने मुहल्ला क्लास के बारे में विस्तार से बताया।आभार प्रदर्शन विजय महोबिया ने किया।                   
कार्यक्रम का संचालन संतोष साहू ने किया।