रथ यात्रा के पावन अवसर पर मांडव ऋषि बाबा कुटी आश्रम फिंगेश्वर मे मूर्ति स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, July 12, 2021

रथ यात्रा के पावन अवसर पर मांडव ऋषि बाबा कुटी आश्रम फिंगेश्वर मे मूर्ति स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम


(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / फिंगेश्वर  :- रथ यात्रा के पावन अवसर पर मांडव ऋषि बाबा कुटी आश्रम फिंगेश्वर में राम जानकी एवं हनुमान जी की मूर्ति स्थापना एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन सिर कट्टी आश्रम के संत एवं महामंडलेश्वर गोवर्धन शरण महाराज के द्वारा आयोजित रहा उक्त कार्यक्रम में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर भगवान राम जानकी तथा हनुमान जी का मंदिर में स्थापना किया गया साथ ही कई तरह के फलदार पौधे का वृक्षारोपण भी आए हुए अतिथियों साधु-संतों तथा

गणमान्य नागरिकों के द्वारा किया गया क्षेत मानस कार द्वारा मानस गान एवं व्याख्यान भी किया गया राजिम विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं साहू समाज अजीम भक्तिन मंदिर समिति राजी म के संरक्षक वह पूर्व अध्यक्ष श्री रामू राम साहू भी अतिथि के रूप में पहुंच कर रथ यात्रा के पावन अवसर पर दर्शन एवं पूजा अर्चना किया साथ ही कटहल का फलदार वृक्ष का वृक्षारोपण महामंडलेश्वर गोवर्धन शरण महाराज की उपस्थिति में आश्रम परिसर पर किया आश्रम की स्वस्था एवं दर्शनार्थियों के लिए वर्तमान में अनेकों सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक बनाने पर संत जी का श्री रामू राम साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही संत गोवर्धन सरन महाराज श्री कुंदन लाल साहू संरक्षक जिला साहू संघ तीज म राम साहू संरक्षक ने भी आश्रम परिसर पर फलदार वृक्ष का रोपण किया तथा रथ यात्रा के दिन को यादगार बनाने का कार्य किया रथयात्रा के पावन अवसर पर मांडव ऋषि आश्रम पर भोजन प्रसाद का आयोजन रहा तथा गजा मूंग प्रसाद का वितरण दर्शनार्थियों को किया गया श्री रामू राम साहू ने मंडप ऋषि आश्रम को और आकर्षक धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से बनाने तथा विकसित करने पर जोड़ दिया उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेकों गांव के श्रद्धालु प्रतिष्ठित नागरिक एवं जनप्रतिनिधि तथा अतिथि गण उपस्थित रहे