(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
भाजपा ई चिंतन सत्र में कृषि क्षेत्र में आए सुधार और उपलब्धियो को लेकर चर्चा
गरियाबंद / भारतीय जनता पार्टी गरियाबंद के तत्वाधान में एनडीए सरकार में कृषि क्षेत्र में आए सुधार एवं उपलब्धियों को लेकर जिला स्तरीय ई चिंतन सत्र का आयोजन किया गया। इस चिंतन सत्र मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज थे। सत्र को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि एनडीए सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में कार्यकारी परिवर्तन हुए हैं। मोदी सरकार द्वारा कृषि उत्पादन बढ़ाने व लागत मूल्य कम करने तथा किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए अनेक योजनाएं बनाई गई है, जिसका लाभ किसानो का मिलने लगा है। नए सुधार के तहत बाजार के माध्यम से किसानों को उपज का वाजिब लाभकारी मूल्य प्राप्त करने का अवसर दिया गया है। उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ में किसानों को प्रधानमंत्री सिंचाई योजना तथा सौर सुजला योजना का लाभ मिल रहा है यह योजना किसानों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। श्री बजाज ने कहा कि परंपरागत ऊर्जा की बचत कर गैर परंपरागत ऊर्जा का उपयोग समय की आवश्यकता है। जलवायु परिवर्तन की गति को रोकने के लिए गैर परंपरागत ऊर्जा का उपयोग फायदेमंद होगा। उन्होने किसान सम्मान निधि योजना का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौर में इस योजना से किसानों को काफी राहत मिली है। वही मनरेगा के माध्यम से खेतों में तालाब निर्माण, कुआं निर्माण, जानवरों एवं बकरियों के लिए कोठा निर्माण, मुर्गी पालन केंद्र एवं चारागाह निर्माण का काम तेजी से हो रहा है। उन्होने कहा कि नीम कोटेड यूरिया एवं मिट्टी परीक्षण से भी किसानों को काफी बचत हो रही है। भाजपा नेता बजाज ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि गोबर धन योजना के अंतर्गत गांवों में अधिक से अधिक गोबर गैस संयंत्र की स्थापना करें तथा केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का लाभ लोगों को दिलाने की पहल करें। इस अवसर पर ई चिंतन शिविर में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू, महामंत्री पुनीतराम सिन्हा व अनिल चंद्राकर, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी, उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, कमल सिन्हा, गुरूनारायण तिवारी, रूद्राक्ष साहू, संदीप पांडेय, डाॅ प्यारेलाल सोनकर, दुलार सिन्हा, सीताराम यादव, जिप सदस्य चन्द्रशेखर साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजु नायक, किसान मोर्चा अध्यक्ष गजेश्वर सिन्हा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष डाॅ योगी माखन कश्यप, महामंत्री युगल समदरिया, सागर मयाणी, वंश गोपाल सिन्हा, तानसिंह मांझी, शोभिराम पात्र, कुलदीप खरे, सीपी सिन्हा, बेनु नागेश, पकलु ठाकुर, रिंकु सचदेव, संतोष सिन्हा, ईश्वर यदु, चन्द्र प्रकाश साहू, दुबेराम ध्रुवा, प्रकाश यादव, कु सुष्मा यादव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।
