नाबालिग लड़की कु. दुर्गा साहू के साथ हुए निर्मम हत्या में संलिप्त दोषियों को अतिशीघ्र हिरासत में लेकर फांसी की सजा देने की मांग करते हुए सौंपा ज्ञापन - जिला साहू संघ गरियाबंद - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, July 13, 2021

नाबालिग लड़की कु. दुर्गा साहू के साथ हुए निर्मम हत्या में संलिप्त दोषियों को अतिशीघ्र हिरासत में लेकर फांसी की सजा देने की मांग करते हुए सौंपा ज्ञापन - जिला साहू संघ गरियाबंद

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / छ. ग. प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष श्री अर्जुन हिरवानी के आह्वान पर एवं जिला साहू संघ गरियाबंद के अध्यक्ष श्री भुनेश्वर साहू के नेतृत्व में श्री नेहरू साहू महामंत्री तहसील साहू संघ गरियाबंद के निर्देशन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 30 जुन 2021 को ग्राम लालखदान महमंद जिला बिलासपुर निवासी सत्रह वर्षीय नाबालिग लड़की कु. दुर्गा साहू के साथ हुए निर्मम बलात्कार एवं हत्या में संलिप्त दोषियों को अतिशीघ्र हिरासत में लेकर फांसी की सजा देने की मांग करते हुए दिनांक 13/07/2021 दोपहर 2 बजे साहू समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित हो गाधी मैदान से दुर्गा के हत्यारे को फांसी दो फांसी दो के नारा लगाते हुए रैली निकलकर तिरंगा चौक गरियाबंद में शांति सभा का

आयोजन किया जिसमें जिलाध्यक्ष भुनेश्वर साहू द्वारा हत्या एवं बलात्कार में शामिल लोगों को हिरासत में लेकर अतिशीघ्र फांसी की सजा नहीं दिए जाने पर आगामी समय में उग्र आंदोलन चक्का जाम इत्यादि किये जाने की चेतावनी शासन प्रशासन को दिए कार्य क्रम मे रोहित साहू जिला पंचायत सदस्य, राजेश साहू केशव साहू नेहरू साहू मिलेश्वरी साहू, पुष्पा साहू, रेणुका साहू, मोतीराम साहू, महेंद्र साहू ने भी संबोधित किया शांति सभा पश्चात मृतका बेटी दुर्गा साहू के आत्मशांति हेतु कैन्डल जलाकर 2 मिनट का मौन रखा गया फिर महामहिम राज्यपाल, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, कलेक्टर के नाम अनु विभागीय अधिकारी प्रतिनिधि
नायब तहसील दार गरियाबंद को ज्ञापन सौंपा गया उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से भुनेश्वर साहू, डां.दिलिप साहू, मोतीराम साहू राजेश साहू, केशव साहू, नेहरू साहू सोहन साहू, शालिक राम साहू, टीकमचंद साहू अरुण साहू, महेंद्र साहू, बिरेंद्र साहू, श्री मति पुष्पा साहू, मिलेश्वरी साहू, रेणुका साहू, तनु साहू, सुनिता साहू, सरिता साहू पुनिता साहू, त्रेता साहू, राम अधार साहू, जितेश्वर साहू, ढेलऊ राम साहू, डुमेश्वर साहू नंदू साहू, रामजी साहू, नोकेश साहू रामरतन साहू, श्यामा चरण साहू फलेन्द्र साहू, प्रकाश साहू इत्यादि उपस्थित रहे