(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / पाण्डुका :- भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। 6 जुलाई 1901 में कलकत्ता में उनका जन्म हुआ था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी बैरिस्टर और शिक्षाविद थे। उन्होंने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में उद्योग और आपूर्ति मंत्री के रूप में कार्य किया। हालांकि, नेहरू-लियाकत समझौते के विरोध में मुखर्जी ने नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मदद से उन्होंने 1951 में भारतीय
जनसंघ की स्थापना की 1980 में यही भारतीय जनता पार्टी बन गई।पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। लोगों को जागरूक करने हेतु जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिए। जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी, उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा नेत्री मंडल उपाध्यक्ष स्निग्धा शर्मा अतुल शर्मा नरेश शर्मा राधा वर्मा आदि।
