गरियाबंद / राजिम :- कोपरा प्रदेश के प्रतिष्ठित समाजिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था वक्ता मंच द्वारा अंचल के ख्यातिलब्ध युवा कवि एवं उदघोषक विरेन्द्र सिंह ठाकुर ग्राम कपसीडीह निवासी को पर्यावरण मित्र सम्मान से प्राप्त हुआ है।यह सम्मान उन्हें पर्यावरण के क्षेत्र में किये गए उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया।विदित हो कि श्री ठाकुर अपने रचनाओं के माध्यम से पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के निरन्तर प्रयास कर रहे है।उनके इस उपलब्धि पर कला,साहित्य एवं मानस जगत के हस्तियों सहित उनके चाहने वालों ने उन्हें बधाई दी।
(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद

