(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / राजिम :- कोपरा संकुल अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुड़तराई में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष हुलासराम साहू प्रधान पाठक सेवाराम साहू की उपस्थिति में 40 नग अशोक प्रजाति का एवं सौंदर्यीकरण के लिए विद्या पेड़ का वृक्षारोपण कर इसके संरक्षण की प्रतिज्ञा ली। इस दौरान शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष हुलासराम साहू ने कहा कि पेड़ पौधे मात्र वृक्षों के समूह नहीं अपितु हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। ये हमारे जीवन के आधार हैं। इनका लालन-पालन अपनी संतान के समान करें। शाला के प्रधान पाठक सेवाराम साहू ने कहा कि आसपास रहने वाले लोगो को जागरूक कर वन संपदा का संरक्षण किया जा सकता है,पर्यावरण संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। आगामी पीढ़ी के सुनहरे भविष्य के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है इसके लिए सबको आगे आना होगा और इसकी रक्षा का संकल्प लेना होगा। इस दौरान शिक्षक आशा राम साहू,रूपेश वर्मा, द्विजराम जांगड़े,स्वीपर रमाकुमारी साहू सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।
