(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
जनता के सरोकार से कोसों दूर स्थानीय विधायक के दर्शन दुर्लभ है।
गरियाबंद / स्थानीय पत्रकारों से चर्चा में उक्त बातें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने कही। उन्हीने जानकारी देते हुए बताया कि पैरी नदी पर बने सिकासेर बांध का पिकअप वियर बांध से लगभग 50 किलोमीटर नीचे कुगदा में बना है जिसमें बांध के गेट खोले बिना भी जुलाई के महीने में पर्याप्त पानी का बहाव रहता है जिसे पिकप वियर से केनाल में डायवर्ट किया जा सकता है। ऐसा करने से आरबीसी और एलबीसी केनाल के निचले गांव तक शीघ्रता से पानी पहुँच जाएगा और पानी के लिए मारामारी भी नही मचेगी। अभी हालात ये है कि पिकअप वियर से पानी नदी में बह रहा है। वहीं यह बहता हुआ पानी सिर्फ डायवर्ट कर दिया जाय तो किसानों का बहुत भला होगा, सिंचाई विभाग के आला अफसर इस पर ध्यान न देकर कुम्भकर्णीय नींद में सोए हुए हैं। इस हेतु स्थानीय पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू और पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय द्वारा ध्यान अकृष्ठ कराए जाने के बाद भी सिंचाई विभाग के कान में जूं नही रेंग रहा है जबकि स्थानी विधायक शुक्ला जी से सम्पर्क करना आसमान से तारा तोड़ लाने जैसा है। किसान मोर्चा के प्रभारी संदीप शर्मा ने भूपेश सरकार को किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहाने वाली सरकार बताते हुए कहा कि जिले के अनेक हिस्से में किसान सहकारी समिति में खाद के लिए भटक रहे हैं वहीं खुले बाजार में खाद महंगा बेचा जा रहा है, नकली बीज से तो किसान परेशान हैं ही वही 1800 रु में मिलने वाले धान बीज के दाम बढ़ाकर 2400रु कर दिया है। किसान नेता संदीप शर्मा ने कुगदा पिकअप वियर के गेट खोल कर किसानों को शीघ्र पानी देने की मांग करते हुए सहकारी समितियों में खाद की आपूर्ति को सुचारू रूप से बहाल करने की मांग की है। इस सन्दर्भ में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनीष हरित के नेतृत्व में ज्ञापन भी कलेक्टर को सौंपे जाने की जानकारी भी उन्होंने दी है।
