(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / फिंगेश्वर :- छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा एवं समग्र शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पढ़ाई तुंहर द्वार योजना के तहत पढाई तुंहर पारा गत वर्ष के भांति इस वर्ष भी विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम भेंडरी(लोहरसी)शासकीय प्राथमिक शाला के शिक्षकों द्वारा आज 05 जुलाई से शीतला मंदिर प्रांगण,बजरंग मंदिर प्रांगण,स्कूल पारा रंगमंच में कक्षा पहिली से पांचवी तक कुल दर्ज 132 बच्चों के लिए मोहल्ला क्लास प्रारंभ हो गया आज 72 बच्चों की उपस्थिति रहा।मोहल्ला क्लास का शुभारंभ मां शीतल एवं बजरंगी बलि के मंदिर में पूजा अर्चना के साथ हुआ ।पूजा अर्चना सरपंच मोहनलाल साहू,अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति
ढालसिह ध्रुव,उपसरपंच आनन्द राम साहू,पालक बिष्णुराम ध्रुव,मनोहरलाल साहू,टानिक राम साहू,पोषण साहू,पूरनलाल साहू,रूपेश्वर साहू एवं शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी, लालजी सिन्हा,टीकूराम ध्रुव,रेखराम निषाद के उपस्थिति में हुआ।मोहल्ला क्लास में कोविड (19) के गाइड लाइन का पालन करते हुए, मास्क,सेनेटाइजर, सोसियल डिस्टेंस का पालन करते हुए नियमित संचालित होगा।सरपंच मोहनलाल साहू द्वारा सभी पालको को अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने आह्वान किया और प्राथमिक शाला भेंडरी में कार्यरत सभी शिक्षकों केद्वारा मोहल्ला क्लास संचालित करने के विशेष प्रयास कर पालको उनके बच्चों के शिक्षा हेतु लगातार प्रेरित कर शिक्षा के मुख्य धारा में बनने अमूल्य योगदान का सराहना करते हुए बधाईबएव शुभकामनाएं दिया,साथ ही हर तरह का सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उक्त जानकारी संस्था के प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी ने दिया।
