(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / राजिम :- माँ ब्रम्हचारिणी दरबार शिवाजी चौक अमापारा राजिम में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।मंदिर समिति के ताजराम साहू ने बताया की गुरु पूर्णिमा महोत्सव दिनांक 24/07/21 दिन शनिवार को मनाया जाएगा। जिसमें अपने गुरु के सानिध्यलाभ व दर्शन के लिए शिष्यगण दूर दूर से पहुँचेंगे।गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम गुरुदेव श्री भरत लाल साहू (भगत)एवम् श्री अर्जुन नयन तिवारी के पावन सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
सर्वप्रथम माँ ब्रम्हचारिणी की पूजा अर्चना कर गुरु पर्व प्रारम्भ होगा। तत्पश्चात शिष्यगण अपने गुरु का तिलक वंदन करेंगे। क़ोरोना काल को दृष्टिगत रखते हुए सोसल डिस्सटेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन होगा।
इस अवसर पर मंदिर समिति के तेजेश साहू फगेंद्र यदु भागीराम साहू दिनेश्वर साहू यशवंत साहू नारायण पटेल बल्लु यादव ईश्वर सिन्हा विजेंन्द्र वर्मा भुवन साहू नारायण प्रसाद देवांगन गणेश पटेल तुलसी राम साहू संतोष यादव जनक साहू बसंत ज़ाधव रूपलाल साहू गोलू साहू सहित बड़ी संख्या में भक्तगणों अपील की है।