ग्राम बरभाठा में उत्साहपूर्वक सुना गया लोकवाणी कार्यक्रम - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, July 11, 2021

ग्राम बरभाठा में उत्साहपूर्वक सुना गया लोकवाणी कार्यक्रम

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / फिंगेश्यर :- छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने लोकवाणी कार्यक्रम में,विकास का नया दौर,विषय पर बातचीत की। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम की स्कूल,बिजली बिल हाफ,ग्रामीणों के घरों में नल से शुद्ध पेय जल व्यवस्था,प्रदेश में सड़क पुल पुलिया निर्माण के साथ ही साथ हर विकास खंड में फूड पार्क स्थापित करने की योजना के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिए।अनेक लोगों के प्रश्नों का सहजता से जवाब देते हुए कहा कि जिस पृथक छत्तीसगढ़ राज्य का सपना देखा था उस छत्तीसगढ़िया सपनों को और आकांक्षाओ को पूरा करने का कार्य किया जा रहा है

लोकवाणी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर पुष्पा साहू,अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद भावसिंग साहू,चेंबर ऑफ कामर्स के उपाध्यक्ष जगन्नाथ साहू,सरपंच ग्राम पंचायत बरभाठा मनोज यदु अतिरिक्त सी ई ओ डी के साहू,पंचायत इंस्पेक्टर नूतन लाल साहू,पंचायत सचिव चेमन साहू,ग्राम रोजगार सहायक खेमन निषाद,मोतीराम निषाद, पंच गण प्रवीण यदु,ज्ञान सिंग रावत,भगवानी ध्रुव, पुष्पा साहू,अनीता विश्वकर्मा, इंदू साहू,रूखमणी यदु,आंगन बाड़ी कार्यकर्ता हीरा कुंजाम छबीला ध्रुव मितानिन प्रेमीन यादव,कोटवार लक्ष्मी देवदास, खम्हन दास,संतोषी साहू सहित बहुत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए