भूपेश सरकार किसानों को ठगने और धोखा देने के अलावा कुछ नही किया-भाजपा
गरियाबंद / राजिम :- प्रदेशभर में खाद, बिजली, पानी व किसानों की विभिन्न समस्या को लेकर जिला भाजपा व किसान मोर्चा द्वारा विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन राजिम नगर पण्डित सुन्दर लाल शर्मा चौक में प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया और एस.डी.एम को ज्ञापन दिया।भाजपा नेताओं के कहा कि सोसायटी मे खाद नही मिल रही और खुले बाजार मे खाद ऊंचे दाम पर लेने को किसान विवश है। भूपेश सरकार किसानों को गुमराह कर रही है।झूठ बोलकर अपनी गलती केन्द्र पर मढ़ना चाहती है। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार जो अपने आपको किसान हितैषी बताती है। लेकिन पिछले ढ़ाई साल गुजर जाने के बाद भी इस सरकार ने किसानों को ठगने और धोखा देने के अलावा कुछ नही किया है। कांग्रेस अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों के फसल ऋण को माफ करने और आर्थिक सहायता पहुंचाने का वादा किया था। लेकिन ढाई साल का समय बीत जाने के बाद भी वादा पूरा नहीं हुआ।गरियाबंद जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश संगठन के निर्देश पर राजिम में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।प्रदेश मंत्री एवं संगठन प्रभारी राकेश यादव ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अब किसानों के समस्याओं को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। वर्तमान में व्याप्त खाद, बीज के संकट से किसान परेशान है। राज्य की कांग्रेस सरकार किसानों को खाद, बीज उपलब्ध नहीं करा पा रही है।वहीं जिले के अनेक क्षेत्रों में बिजली कटौती की जा रही है। गरियाबंद जिले के किसान खाद और बीज के लिए भटक रहे हैं।लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार को किसानों की चिंता नही है। जिले के अनेक क्षेत्रों में बिजली की कटौती की जा रही है।प्रदेश प्रभारी किसान मोर्चा संदीप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नरवा,गरवा,घुरवा,बाड़ी योजना पूरी तरह से फ्लॉप हैं।गौठान में गोबर से बनने वाली खाद बनाने वाली महिला समूह को पैसा ही नहीं मिला हैं।छत्तीसगढ़ के किसान खाद के लिए भटक रहे हैं।पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि भाजपा ने 15 सालों में बहुत विकास किया। कांग्रेस ने ढाई साल में कुछ नहीं किया।प्रदेश में किसानों खाद से परेशान हैं।इस अवसर पर भागवत हरित भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू,डॉ राम कुमार साहू, रामू राम साहू गजेश्वर सिन्हा संजीव चंद्राकर, अशोक राजपूत , श्वेता शर्माा अंजू नायक छाया राही महेश यादव, कमलेश साहू राहुल सेन,चन्द्रशेखर साहू, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, प्यारे लाल सोनकर, पीलू राम यादव, संदीप पांडये,सुरेंद्र सोनटके, महामंत्री चन्दन साहू,धर्मेन्द्र ध्रुव,प्रकाश सिन्हा,आकाश राजपूत,अशोक गायकवाड़,लिकम साहू, लाला साहू,अनिता यादव सहित धरना प्रदर्शन उपस्थित थे।