हुलास साहू लगातार तीसरी बार बने शाला विकास समिति मुड़तराई के अध्यक्ष - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, July 8, 2021

हुलास साहू लगातार तीसरी बार बने शाला विकास समिति मुड़तराई के अध्यक्ष

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  /  राजिम :-संकुल केंद्र कोपरा अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुड़तराई में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन किया गया जिसमें श्री हुलासराम साहू को सर्वसम्मति से लगातार तीसरी बार शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। हुलासराम साहू इसके पूर्व भी लगातार दो बार शाला विकास समिति के अध्यक्ष रहे हैं व शाला प्रांगण के सौंदर्यीकरण,सुदृढ़ीकरण एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे हैं, उनके इसी सेवाभावी कार्य को देखते हुए उन्हें लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुना गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए श्रीमती लता साहू,संयोजक एस.आर. साहू,पंचायत प्रतिनिधि श्रीमती नीरा साहू,शिक्षामित्र श्रीमती ललिता साहू,सदस्यगण उदल कंवर, टिकेश्वर वर्मा,टेमन यादव,अशोक वर्मा, धरमीन ध्रुव, शिवबति ध्रुव,कौशल्या वर्मा,संतोषी ध्रुव आदि को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षकगण, पहल नवयुवक मंडल के सचिव पुरंदर वर्मा,उपाध्यक्ष धनेश विश्वकर्मा, सालिकराम साहू ,उमेश साहू,गिरधारी साहू,राजेश वर्मा,ईशदेव वर्मा,गिरधारी साहू,पिंटू वर्मा आदि ने उन्हें बधाई दी है।