अवैध शराब परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार।15.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त। - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, August 7, 2021

अवैध शराब परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार।15.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

पाण्डुका पुलिस की कार्यवाही 

 गरियाबंद  /पाण्डुका  :- पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर के दिशा निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर, श्री संतोष महतो के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण मे थाना पाण्डुका क्षेत्र मे अवैध जुआ, सट्टा, गांजा, शराब बिक्री एवं परिवहन के रोकथाम हेतु थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है, इसी कड़ी मे आज दिनांक 07.08.21 को अवैध शराब के ऊपर कार्यवाही करते हुए धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पृथक पृथक कार्यवाही किया गया जिससे (1) मोरध्वज निषाद पिता जीवन लाल निषाद उम्र 19 वर्ष साकिन अतरमरा थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद के कब्जे से एक सफेद रंग की 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में कुल 07 लीटर कच्ची महुआ शराब भरा हुआ किमती 1050 रूपये मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कार्यवाही किया गया तथा (2) ओमप्रकाश सांवरा पिता मनीराम सांवरा उम्र 42 वर्ष सा0 साकिन अतरमरा थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद के कब्जे से एक सफेद रंग की 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में 8.5 लीटर कच्ची महुआ शराब भरा हुआ किमती 1275 रूपये को जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया। आरोपीयों द्वारा अवैध धन लाभ अर्जित करने हेतु शराब का बिक्री करने के उद््देश्य से ग्राहक का इंतजार करते पाये जाने पर आरोपियो के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। 
          उक्त कार्यवाही मे प्र0आर0 ललित साहू, प्र0आर0 हेमंत यादव आरक्षक जितेन्द्र निर्मलकर, चमन कुर्रे, प्रीतम साहू की सराहनीय भुमिका रहा। 
 
नाम आरोपी
 1) मोरध्वज निषाद पिता जीवन लाल निषाद उम्र 19 वर्ष साकिन अतरमरा, थाना पाण्डुका, जिला गरियाबंद
 2) ओमप्रकाश सांवरा पिता मनीराम सांवरा उम्र 42 वर्ष सा0 साकिन अतरमरा थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद