गरियाबंद /फिंगेश्वर :- 10 अगस्त 2021को शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में अंगना म शिक्षा के तहत माता उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत भेंडरी के सरपंच मोहन लाल साहू थे अध्यक्षता उपसरपंच आंनद साहू ने की ,विशेष अतिथि के रूप में शाला विकास समिति प्राथमिक शाला भेंडरी के उपाध्यक्ष वेदलता गोस्वामी, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक चन्द्रभूषण साहू उपस्थित थे।कार्यक्रम के शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के पूजा अर्चना के साथ हुआ ।शाला के प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी ने अंगना म शिक्षा कार्यक्रम माता उन्मुखीकरण पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कोरोना के कारण विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र 18 माह से बन्द है ऐसे में समस्त माताओ का महती जवाबदारी है कि घर पर बच्चों को चित्र पर चर्चा कर शिक्षा को रोचक बनाये,साथ ही कहानी सुनाकर ध्यान केंद्रित करने से स्मरण शक्ति में बढ़ोत्तरी होता है।बारह गतिविधि चित्र पहचाना, कहानी सुनाना, आओ लिखना सीखे,मेहमान पहचान, लुका छिपी, आओ शब्द बनाए, आओ नाचे गाए, वर्गीकरण गिनती सीखना,जोड़ करना इन सभी बिंदुओं को सारगर्भित रूप से माताओ को बताया गया।सभी माताओ की जवाबदेही है की घर पर हमें विद्यालय का माहौल बनाए जिससे हमारे बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रह सके।टीकूराम ध्रुव ने भी माताओ को शिक्षा के अलख जागने आहवान किया।सरपंच मोहनलाल साहू ने सभी माताओ से कहा कि आप सब अपने अपने घर पर शिक्षा के ऐसे माहौल बनाए की हमारे ग्राम शिक्षा के क्षेत्र में राज्य में अग्रणी बन सके। प्रशिक्षण को आनंद साहू,गिरधारी साहू, ओमप्रकाश साहू ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम में शिक्षक टीकूराम ध्रुव, लालजी सिन्हा, रेखराम निषाद, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक चन्द्रभूषण साहू,भागीरथी साहू, पालक गण ढालसिह ध्रुव,डोमार सिंह ध्रुव, थनेश राम साहू,नोहेश्वर साहू,पोखराज साहू,वेदलता गोस्वामी,इंद्राणी साहू,गोदावरी साहू,टेमिन साहू,लक्ष्मी यादव,ताराबाई साहू,मालती साहू, लता ध्रुव,मालती ध्रुव,फुलेश्वरी साहू,तुलसी बाई साहू,देवकी यादव,आगनवाड़ी कार्यकर्ता टामिन साहू,रेखा साहू,बोधेश्वरी ध्रुव,सहायिका दयाबति साहू,शांति ध्रुव माताए चमेली सेन,केवरा साहू,त्रिवेणी साहू,हेमा साहू,शेषकुमारी,महेश्वरी यादव प्रेमलता साहू, दुर्गेश्वरी, प्रभा ध्रुव सहित लगभग 70 मताए माता उन्मुखीकरण प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी ने किया
Tuesday, August 10, 2021
Home
Unlabelled
अंगना म शिक्षा के तहत माताओ को दिया प्रशिक्षण
अंगना म शिक्षा के तहत माताओ को दिया प्रशिक्षण
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu