गरियाबंद / जिले के कलेक्टर श्री नीलेश क्षीरसागर और जिले की एसपी पारुल माथुर आज जिले के पोखरा ग्राम पंचायत पहुँचे थे। इस दौरान गाँव के सरपंच सतीश यादव पंचगण एवं ग्राम वासियों ने जिले के अधिकारियों का स्वागत सम्मान किया। जिला कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने इस दौरान गाँव मे फलदार वृक्षारोपण किया और वृक्षों के महत्व के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी वहिं जिले की पुलिस कप्तान पारुल माथुर ने महिला कमांडो की हौसला अफजाई करते हुए उनका सम्मान किया इस दौरान जिले की पुलिस कप्तान पारुल माथुर ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सतत निगरानी कर अपराध पर अंकुश लगा रही है। पुलिस का लगातार प्रयास रहता है। कि ग्रामीण इलाकों में पुलिस की सर्चिंग होती रहे जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध न होने पाए वहिं महिला कमांडों की भी उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि गाँव गाँव मे महिलाओं के द्वारा निगरानी की जाती है। जिससे भी ग्रामीण क्षेत्रों में शांति का माहौल निर्मित हो रहा है। और महिला कमांडो के गठन से गाँव की अन्य महिलाएं भी प्रेरित हो रही है। समाज एवं गाँव से नशा को दूर करने के लिए समर्पित भाव से महिलाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम जीडी वाहिले, और राजिम थाना प्रभारी विकास बघेल अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
Friday, August 13, 2021
Home
Unlabelled
कलेक्टर और एसपी पहुँचे जिले के पोखरा पंचायत में वृक्षारोपण कर महिला कमांडो का किया सम्मान
कलेक्टर और एसपी पहुँचे जिले के पोखरा पंचायत में वृक्षारोपण कर महिला कमांडो का किया सम्मान
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu