(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / फिंगेश्वर :- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन एवं प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के निर्देश पर भाजपा मंडल फिंगेश्वर एवं अनुसूचित जाति मोर्चा फिंगेश्वर के द्वारा विश्राम गृह फिंगेश्वर में मिनीमाता की पुण्यतिथि मनाया गया उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गरियाबंद जिला के वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू भाजपा मंडल फिंगेश्वर के अध्यक्ष डॉक्टर प्यारे लाल सोनकर उपाध्यक्ष अशोक साहू के आतिथ्य में मनाया गया सर्वप्रथम स्वर्गीय मिनीमाता छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने मिनीमाता अमर रहे का नारा के साथ श्रद्धांजलि दिया कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रामू राम साहू ने कहा कि स्वर्गीय मिनीमाता
छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद रहे वह समाजसेवी रही हैं उन्होंने सामाजिक उत्थान के साथ-साथ नारी शिक्षा पर विशेष रूप से कार्य की साथ ही लोगों के बीच से भेदभाव को दूर कर समरसता का वातावरण के लिए कार्य किया श्री साहू ने कहा कि स्वर्गीय मिनीमाता का जन्म आसाम के जमीदार के घर हुआ था और उनका विवाह छत्तीसगढ़ में हुआ और यहां की बहू बनी तथा वे गरीबों के लिए और सामाजिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य की भाजपा नेता श्री साहू ने कहा कि उनके मन में लोगों के प्रति दया एवं करुणा की भाव भरा था उन्होंने नारी जागृति एवं नारियों के सम्मान के लिए लिए विशेष रूप से कार्य किया भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्यारे लाल सोनकर ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय
मिनीमाता ममतामई मां रही है उन्होंने दया भाव से गरीबों के उत्थान के लिए काम की इसलिए उन्हें आज हम समाजसेवी के रूप में याद करते है उन्होंने यह भी कहा कि वह गरीबों को ठंड के मौसम पर कंबल बांटे रहे थे पूरे कंबल बांट देने के बाद स्वयं के उपयोग का कंबल भी लोगों को बांट दी कोमल दीदी जिला कोषाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा ने कहा कि स्वर्गीय मिनीमाता ने सामाजिक जागृति के लिए विशेष रूप से काम किया तथा अनुसूचित जाति के लोगों को समाज में सम्मान दिलाया वह छुआछूत को दूर करने हेतु कार्य किया पूर्व मंडल मंत्री किरण सोनी ने कहा कि स्वर्गीय मिनीमाता के कार्यों हम सब याद कर उनके सिद्धांतों पर चलें यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी कार्यक्रम का संचालन अशोक साहू मंडल उपाध्यक्ष ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नरेश लहरें युवा मोर्चा के जिला मंत्री प्रेमलाल टोडर किसान मोर्चा के महामंत्री भुवन साहू किसान मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य भुनेश्वर साहू चतरा जिला मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा नवीन मंडल भाजयुमो नेता राजेश परमार संतराम ध्रुव सहित काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ता गाना उपस्थित रहे भाजपा एवं माननीय नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री जी के जन हितेषी कार्य एवं किसान सम्मान निधि से प्रभावित होकर खपरी लचके रा के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आदिवासी समाज के संतराम ध्रुव ने नेताओं की उपस्थिति में भाजपा प्रवेश किया जिसे भाजपा का गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया स्वर्गीय मिनीमाता के पुण्यतिथि कोई स्मरणीय बनाने हेतु भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा विश्राम गृह परिसर पर आंवला का पौधारोपण किया गया कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रेमलाल टोटल द्वारा किया गय स्वर्गीय मिनी माता का पुण्यतिथि काफी उत्साहवर्धक ढंग से मनाया गया