(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / फिंगेश्वर :- शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी संकुल केंद्र लोहरसी में अध्ययनरत उत्कर्ष ध्रुव पिता ढालसिंह ध्रुव,कु.चेतना ध्रुव पिता विश्वनाथ ध्रुव का एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गरियाबंद, मैनपुर में कक्षा 6 वीं में अध्ययन हेतु चयनित होने पर परिवार एवं ग्राम भेंडरी गौरान्वित हुआ।इन दोनों बच्चों के चयन
होने पर शाला प्रबंधन समिति शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में हर्ष व्याप्त है।इनके चयन होंने पर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी जिसमे सरपंच मोहनलाल साहू,उपसरपंच आनन्द साहू,चंदन साहू,अध्यक्ष ढालसिंहध्रुव,डोमार सिंग ध्रुव,सोमनाथ साहू,गिरधारी साहू,सचिव झम्मन पटेल प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी शिक्षक, लालजी सिन्हा, टीकूराम ध्रुव,रेखराम निषाद,वेदलता गोस्वामी, ताराबाई साहू,लता साहू,मालती साहू सहित सदस्यों ने भी सभी बच्चों को इस वर्ष अधिक अच्छा पढ़ाई कर ,ज्यादा बच्चों को लाभान्वित करने की कामना की।

