(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / फिंगेश्वर :- भारतीय जनता पार्टी मंडल फिंगेश्वर के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की उपस्थिति में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का पुण्यतिथि मनाया गया उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू मंडल उपाध्यक्ष अशोक साहू सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ के संयोजक एवं पूर्व मंत्री किरण सोनी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला गरियाबंद के उपाध्यक्ष एवं पार्षद नरेश लहरें के आतिथ्य में एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पुण्यतिथि धूमधाम से मनाया गया कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा पूर्वक नमन किया वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू ने सर जी अटल बिहारी वाजपेई जी के योगदान को सविस्तार बताया श्री साहू ने कहा कि स्वर्गीय अटल
बिहारी वाजपेई जी छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता रहे हैं उन्होंने पूरे देश में प्रधानमंत्री सड़क योजना किसान क्रेडिट कार्ड सहित पोखरण परमाणु परीक्षण सहित देश के विकास और सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसे भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया है वे केवल राजनेता ही नहीं बल्कि जन नेता के साथ साथ एक एक उच्च कोटि का विचारक एवं कवि भी रहे हैं छत्तीसगढ़ के लोग उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता के रूप में नमन करते हैं उक्त कार्यक्रम मे किरण सोनी पूर्व मंडल मंत्री एवं मंडल उपाध्यक्ष अशोक साहू कथा पार्षद नरेश लहरें ने भी उनके योगदान को बताते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए किरण सोनी ने अटल जी की कविताएं भी सुनाय उक्त कार्यक्रम में किसान मोर्चा के महामंत्री भुवन लाल साहू बूथ अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता युवा मोर्चा के महामंत्री वैभव सोनी युवा मोर्चा के जिला मंत्री रामलाल ढोढर साहूकार साहू अश्वनी साहू युवराज पारदी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे आभार प्रदर्शन श्री भुवन लाल साहू ने किया