भाजपा कार्यकर्ता शहर से लेकर गांव तक स्वास्थ्य स्वयंसेवक बनकर करेंगे काम - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, August 16, 2021

भाजपा कार्यकर्ता शहर से लेकर गांव तक स्वास्थ्य स्वयंसेवक बनकर करेंगे काम

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

 एक दिवसीय कार्यशाला में जिला स्वास्थ्य स्वंयसेवको को दिया गया प्रशिक्षण।

गरियाबंद / भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में जिला स्वास्थ्य स्वयंसेवकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला नगर के सिविल लाइन स्थित सांस्कृतिक भवन में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी का मूलमंत्र अंत्योदय है, इसी ध्येय के साथ अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा ही संगठन के तहत राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसी के मद्देनजर कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर बताया गया कि स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की भूमिका और इस दौरान कोरोना से बचाव एवं प्रायमरी जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक करना है। 
   कार्यशाला में जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि सभी राजनैतिक दल सत्ता प्राप्ति के लिए चुनाव लड़ते है लेकिन भाजपा एक मात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो सत्ता के लिए नही बल्कि लोगों की सेवा के लिए चुनाव लडती है। लोक कल्याण के लिए कार्य करना एवं अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर आगे बढना ही भाजपा का मूलमंत्र है। कोरोना के सम्भावित तीसरी लहर को देखते हुए भाजपा राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ प्रत्येक राज्य, जिला, मंडल, बूथ स्तर पर स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान चला रही है। भाजपा का यह अभियान लोगों की मदद करने के साथ ही उन्हे जागरूक भी करेगा।
जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने कहा कि कोरोना काल में हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा सराहनीय कार्य किए गए हैं। अभियान के तहत भाजपा के प्रशिक्षित कार्यकर्ता सेवाभाव के साथ लोगों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने में भी सहयोग करेंगे। गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता आधिकारिक रूप से स्वास्थ्य स्वयंसेवक बनकर फील्ड में उतरकर कार्य कर सकेगे। जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजू नायक ने इस अभियान की सराहना करते हुए इसे सफल बनाने का आव्हान किया।
डॉ लक्ष्मीकांत साहू ने कोरोना महामारी के लक्षण, फैलाव और इससे बचाव के घरेलू उपाय की जानकारी दी। उन्होने कहा कि जानकारी के अभाव में कई लोगों की स्थिति गंभीर हो गई, इस बीमारी में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बताया कि यह हवा में फैलने वाला वायरस है साथ ही यह नाक और मुह से भी फैलता जो गले में बैठकर साँस नली को बंद कर देता है। सर्दी, खांसी, बुखार इसके लक्षण है, ऐेसे व्यक्ति जिन्हें बीपी, शुगर, सहित अन्य बीमारी, रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है उन्हें ये अधिक प्रभावित करता हैं। डॉ मिथलेश देवांगन ने रोक प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढ़ाए इसकी जानकारी दी। डॉ हेमंत साहू ने अभियान के महत्व को समझाते हुए कहा कि सतर्कता और सावधानी रखने के साथ ही हर व्यक्ति को जागरुक करना होगा।
इसके पूर्व चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ मनीष सिन्हा ने स्वागत भाषण किया। कार्यक्रम का प्रस्तावना चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक डॉ महेंद्र साहू ने रखी। संचालन जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने तथा आभार आईटीसेल के जिला संयोजक सागर मयाणी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महिला मोर्चा से योगनीता मांझी, अनीता यादव, लक्ष्मी श्रीवास्तव, अहिल्या मरकाम, जमुना गजबिए, श्रुति धुरवा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष योगीराज कश्यप, प्रचार-प्रसार मंत्री राधेश्याम सोनवानी, संतोष कौशिक, तोरण सागर, रितेश यादव, चरण बीसी, रुपदास मरकाम, विनोद यादव, गोवर्धन मरकाम, चिकित्सा प्रकोष्ठ से अंतरिक्ष साहू, विक्रम साहू, अंतर्यामी अवस्थी, राजीव निर्मलकर, सुब्रत पात्र, रामदास मानिकपुरी, गंगा राम साहू, कोमल सोनवानी, डोमन पटेल, खेमराज पटेल सहित बड़ी संख्या में तीनों प्रकोष्ठ के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।