थाना पाण्डुका प्रभारी बसंत बघेल द्वारा पुलिस संगिनी सम्मान कार्यक्रम हुआ संपन्न - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, August 14, 2021

थाना पाण्डुका प्रभारी बसंत बघेल द्वारा पुलिस संगिनी सम्मान कार्यक्रम हुआ संपन्न

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / पाण्डुका  :- पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर, संतोष महतो एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री संजय ध्रुव के मार्गदर्शन दिशानिर्देश मे समस्त थाना प्रभारियों को थाने में पुलिस विभाग की सहयोगी महिलाओं को पुलिस संगिनी सम्मान से सम्मानित करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी कड़ी मे आज दिनांक 15.08.2021 को थाना पाण्डुका प्रभारी बसंत बघेल द्वारा पुलिस संगिनी सम्मान कार्यक्रम के तहत् थाना पाण्डुका थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायतो में स्वयं तथा अन्य महिलाओं को प्रोत्साहित कर आगे लाने जैसे अन्य कार्य व अपराध नियंत्रण मे पुलिस का सहयोग करने वाली महिलाओं का उत्साहवर्धन, जीवंत संपर्क व बेहतर समन्वय हेतु सम्मानित करते हुये श्रीफल, साल व स्मृति चिन्ह भेंठ किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा पुलिस संगिनी सम्मान अभियान की भूमिका के बारें में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया व कार्यक्रम मे आये सभी महिलाओं का धन्यवाद करते हुऐ पुलिस से जुड़ने व सहयोग करने अपील किया गया।

सम्मानित पुलिस संगिनी का नाम:- 
1 नीरा बाई पति गेंदराम ध्रुव उम्र 55 वर्ष सांकरा
2 ताराबाई पति स्व. विष्णु निषाद उम्र 45 वर्ष कुकदा
3 शांति साहू पति उत्तम साहू उम्र 37 वर्ष रजनकटटा
4 श्याम बाई पति स्व0 देवीराम उम्र 50 वर्ष सरकडा
5 दुलारी साहू पति राम स्वरूप साहू उम्र 36 वर्ष अतरमरा