(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / आज स्वतंत्रता दिवस के शुभअवसर पर छत्तीसगढ़ शासन संसदीय सचिव विधायक खल्लारी विधानसभा माननीय श्री द्वारिकाधीश यादव जी के गरियाबंद प्रवास पर छुरा विश्रामगृह में छतीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला गरियाबंद के सदस्यों द्वारा प्रोटोकॉल के तहत मुलाकात किया गया। सर्वप्रथम माननीय विधायक महोदय के जन्मदिवस पर प्रतीक चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई दिया गया। तत्पश्चात संगठन के विभिन्न मांग यथा क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति, अनुकंपा नियुक्ति, महंगाई भत्ता, आदि पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया। इस अवसर पर महोदय से चाय पर चर्चा के दौरान विभिन्न शिक्षकीय समस्याओ पर विस्तार से चर्चा किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री के.एल.मतावले से भी सौजन्य मुलाकात कर औपचारिक चर्चा की गई। विधायक महोदय से मुलाकात करने वालो में से प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर, संयोजक भुवन यदु, जिला उपाध्यक्ष सलीम मेमन, टिकेंद्र यदु, जमशीर कुरैशी महामंत्री गोवर्धन यदु, कोषाध्यक्ष नंदकुमार रामटेके, सचिव सुरेश केला, ब्लॉक अध्यक्ष गरियाबंद जितेन्द्र सोनवानी ब्लॉक अध्यक्ष फिंगेश्वर हुलस साहू, संजय यादव,मो.इरफान कुरैशी, नोखेलाल साहू, किरण साहू, मुकुंद कुटारे, डगेश्वर ध्रुव, भरत साहू, एवं दिनेश निर्मलकर उपस्थित थे।