प्राथमिक शाला अतरमरा में हुवा बच्चों का स्वागत - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, August 2, 2021

प्राथमिक शाला अतरमरा में हुवा बच्चों का स्वागत

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

पंचायत प्रतिनिधि सहित ग्रामवासी उमड़े बच्चों के स्वागत में
गरियाबंद  / पाण्डुका  :- छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 2 अगस्त से शाला प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया।शाला प्रारंभ करने के पूर्व ग्राम पंचायत,शाला प्रबंधन समिति एवं पालकों से सहमति उपरांत ही शाला प्रारंभ करने का आदेश है।ग्राम पंचायत अतरमरा एवं शाला विकास समिति की अनुमति के बाद आज 2 अगस्त से शाला प्रारभ किया गया।प्राथमिक शाला अतरमरा में बच्चों के स्वागत के लिए ग्रामवासी सहित पंचायत प्रतिनिधि शाला प्रांगण पहुँचे थे।इसी कड़ी आज प्राथमिक शाला अतरमरा में  सभी बच्चों का
स्वागत किया गया।कार्यक्रम में मुख्यातिथि ग्राम पंचायत अतरमरा के सरपंच रामाधीन ध्रुव, अध्यक्षता उपसरपंच शिवांगी चतुर्वेदी,विशिष्ट अतिथि संकुल समन्वयक विनोद सिन्हा, प्रधान पाठक चिरंजीव साहू,एस एम सी अध्यक्ष अध्यक्ष सुनैना सावरा,उपाध्यक्ष जगत ध्रुव,की गरिमामय उपस्थित में आज पुस्तक वितरण कर सभी बच्चों का स्वागत किया गया।स्वागत उपरांत बच्चों को पाठ्यपुस्तक वितरण किया गया।सरपंच रामाधीन ध्रुव ने कहा कि  पुनः शाला प्रारंभ होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों के भविष्य सवारने हेतु शिक्षकों को प्रेरित किया गया।उपसरपंच शिवांगी चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षको के निष्ठा पूर्वक कार्य की प्रशंसा करते बच्चों की  उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।प्रधान पाठक चिरंजीव साहू ने कहा कि कोविड नियमो से अवगत कराया गया।संकुल समन्वयक विनोद सिन्हा ने बताया कि शासन द्वारा स्कुलो को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया।
आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच ग्राम पंचायत अतरमरा रामाधीन ध्रुव,उपसरपंच शिवांगी चतुर्वेदी, संकुल समन्वयक विनोद सिन्हा, प्रधान पाठक चिरंजीव साहू,सुनैना सांवरा,जगत ध्रुव,प्रेमिन साहू,खिलेश्वर साहू,चंपा सेन,कीर्तन साहू,नीलकंठ साहू,आशा कंडरा,राजेश्वरी यादव,माखन साहू,दीपा सिन्हा, किरण सेन,अटेश्वर निषाद,दुर्गेश निर्मलकर सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।