संक्षिप्त रामायण के साथ पूर्णाहुति शिक्षक मानस परिवार का किया सम्मान - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, August 25, 2021

संक्षिप्त रामायण के साथ पूर्णाहुति शिक्षक मानस परिवार का किया सम्मान

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / छुरा: - मानस मंदिर के यज्ञ प्रांगण में शिक्षक मानस परिवार द्वारा श्रावण मास में किए गए रामचरितमानस मास परायण की पूर्णाहुति की गई । अपराह्न 4 बजे भजन कीर्तन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ पश्चात हनुमान चालीसा एवं संक्षिप्त रामायण का पाठ करते हुए आहुति दी गई। विदित हो कि नगर में 1977-78 से प्रारंभ मास परायण की परिपाटी को 2011 से शिक्षक मानस परिवार आगे जारी रखे हुए हैं जिसके तहत प्रतिवर्ष श्रावण मास में मास परायण किया

जाता है इसकी पूर्णाहुति की गई। पूर्णाहुति पश्चात हवन में शामिल भक्तजनों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई पूर्णाहुति को मंदिर पुजारीयज्ञेशपांडेय द्वारा संपन्न किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से यशपेन्द्र  शाह, बजरंग पांडे, नथमल शर्मा, हीरालाल सारस्वत, ओपी द्विवेदी,तारा महाराज, दुखुराम सेन,चम्पेश्वर गिरी गोस्वामी, शीतल ध्रुव, यशवंत यादव, कुलेश्वर सिन्हा, टंकेश्वर देवांगन, गोपाल सोनी, ईश्वर सिन्हा, अर्जुन धनंजय सिन्हा, हेमंत कुमार साहू,के के साहू, कमला सारस्वत, सुधा शर्मा,खुश्बू ठाकुर, राजेश्वरी वर्मा, उषा साहू, धनेश्वरी साहू, राधिका यादव, वसुंधरा साहू, रामकुमारी सेन, शामिल हुई।नगर के व्यवसाई रमेश शर्मा सज्जन शर्मा, रमेश जायसवाल ने नगर वासियों की ओर से शिक्षक मानस परिवार के कामता प्रसाद तिवारी, विनोद कुमार देवांगन, हीरालाल साहू, ललित वर्मा, मनहरण पटेल, ओमप्रकाश यादव, पुखराज ठाकुर, विमल पुरोहित, पोषण लाल वर्मा, केशव प्रसाद साहू, रामकुमार साहू एवं पुजारी रमेश पांडेय का श्रीफल एवं वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर वासी कर्मचारी व्यवसाई महिला मंडल के सदस्य शामिल हुए