(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / शिक्षक संवर्ग की क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली,अनुकंपा नियुक्ति सहित कई मुद्दे को लेकर छग टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय आव्हान पर जिला अध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर के नेतृत्व में, प्रांतीय संगठन मंत्री यशवंत बघेल, प्रांतीय प्रदेश मंत्री छन्नू लाल सिन्हा, आई.टी. सेल प्रभारी गिरीश शर्मा, जिला संयोजक भुवन यदु, जिला महिला प्रतिनिधि लता ध्रुव की विशेष उपस्थिति में शिक्षक एल.बी. संवर्ग के विभिन्न मांगों को लेकर किए जा रहे चरणबद्ध कार्यक्रम के तीसरे चरण के तहत शनिवार को एसोसिएशन के जिला प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव व विभागीय सचिवों के नाम अलग-अलग पाँच ज्ञापन सौंपा गया।
क्रमोन्नति:- प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि मानकर क्रमोन्नति का आदेश किया जावे।शिक्षाकर्मियों के निम्न वर्ग की सेवा को जोड़कर उच्च वर्ग में लाभ दिया गया है अतः पूर्व सेवा अवधि को जोड़कर क्रमोन्नति हेतु लाभ प्रदान कर क्रमोन्नति आदेश जारी किया जावे।
पदोन्नति:- सभी विभाग में पदोन्नति जारी है। प्राथमिक शाला,पूर्व माध्यमिक शाला में प्रधान पाठक के हजारों पद रिक्त है। शिक्षक व्याख्याता व प्राचार्य के पद पर पदोन्नति का प्रावधान है अतः एलबी संवर्ग को को कुल शिक्षकीय सेवा अनुभव के आधार पर पदोन्नति किया जावे।
वेतन विसंगति:- व्याख्याता व शिक्षक की तुलना में सहायक शिक्षक का वेतन कम है। प्राथमिक शिक्षा को विशेष शिक्षकीय सेवा मान कर व्याख्याता व शिक्षक के वेतनमान के अंतर के अनुपात में शिक्षक व सहायक शिक्षक के वेतनमान में सुधार किया जाए।
पुरानी पेंशन बहाली:- जन घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली हेतु कार्यवाही उल्लेखित है।अतः एनपीएस के स्थान पर ओ पी एस लागू करने की कार्यवाही किया जावे।
अनुकंपा नियुक्ति:- पंचायत संवर्ग के दिवंगत शिक्षकों के आश्रितों को तकनीकी संविलियन मानते हुए अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किया जाए।
महंगाई भत्ता:- एक जुलाई 2019 से लंबित 16 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देय तिथि से जारी करते हुए कर्मचारियों को समेकित रूप से 28 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिए जाने की मांग है।
नगदीकरण:- सेवानिवृत्ति व मृत्यु उपादान, ग्रेज्युटी व अवकाश नकदीकरण हेतु निर्देश जारी करने की मांग है।
मूल वेतन में परिवर्तन होने के स्थिति में गृह भाड़ा भत्ता बढ़ोतरी किये जाने संबंध में मांग रखा गया।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष गरियाबंद जितेन्द्र सोनवानी, ब्लॉक अध्यक्ष फिंगेश्वर हुलस साहू, जिला पदाधिकारी-सुरेश केला, नंदकुमार रामटेके,घनश्याम दिवाकर, जमशीर कुरैशी, टिकेंद्र यदु, सलीम मेमन, आर.एस.कंवर, कन्हैय्या मिश्रा, दिनेश श्रीवास, गौतम बिझेकर, भूपेंद्रपुरी गोस्वामी, नारायण निषाद, षडानन्द सर्वांकर, संजय यादव, इरफान कुरैशी,मुकुंद कुटारे, यशवंत नाग, भगवंत कुटारे, संजीव सोनटके, रोहित बरगाह, कमलेश त्रिवेंद्र, कमल नारायण वर्मा, राजेंद्र बागे, ईश्वरी लाल देवांगन, खेमराज यादव, श्रीमती अनीता मेश्राम, पार्वती ध्रुव, मीना चक्रधारी, सुनील मेहर, गणेश्वर साहू, द्वारिका सिन्हा, सरस् सोम, वामन दीवान, चुनेश्वर नागेश, टँकेश्वर ध्रुव, डगेश्वर कुमार ध्रुव, बलराम बंजारे, चैन सिंह यादव, कृष्ण कुमार बया, परमेश्वर घृतलहरे, दिनेश निर्मलकर एवं बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित थे।
एसोसिएशन का आगामी कार्यक्रम--
चरणबद्ध कार्यक्रम के अगले चरण के तहत 8 अगस्त को ट्वीटर अगस्त क्रांति कैम्पेन चलाकर मुख्यमंत्री तक अपनी मांग पंहुचाएँगे. इसके बाद 17 से 20 अगस्त के मध्य सभी ब्लॉक मुख्यालयों में एसडीएम व तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।