राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मृत्यु उपरांत नेत्रदान करने की अपील - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, August 26, 2021

राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मृत्यु उपरांत नेत्रदान करने की अपील

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / नेत्रदान पखवाड़ा के पहले दिन जिला चिकित्सालय गरियाबंद में मोतियाबिंद के 08 मरीजों का मोतियाबिंद  ऑपरेशन डॉ. टी.सी. पात्रे, नेत्र सर्जन के द्वारा किया गया। प्रतिवर्ष अनुसार जिले में 25 अगस्त से 08 सितंबर तक संचालित नेत्रदान पखवाड़े की शुरूआत जिला चिकित्सालय में की गई । जिले में मोतियाबिंद ऑपरेशन को बढावा देने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला गरियाबंद के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार को जिले में दोनों ऑख से मोतियाबिंद ग्रसित रोगियों का प्राथमिकता के आधार पर ऑपरेशन किये जा रहे हैैं।  

राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत भारत शासन के मनसा अनुरूप छत्तीसगढ़ को ‘‘ मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मुक्त राज्य कार्यक्रम ‘‘ की कार्ययोजना के तहत गरियाबंद जिले के समस्त विकासखंडों को ‘‘मोतियाबिंद दृष्टिहीनता‘‘ मुक्त किये जायेगंे। इस कार्यक्रम के तारतम्य में दिनॉक 25 जून से 03 जुलाई 2021 तक विकासखण्ड छुरा में सर्वेक्षण कार्य नेत्र सहायक अधिकारीयोेे द्वारा किया गया जिसमें दोनों ऑखों के 70 मोतियाबिंद मरीज की पुष्टी की गई है जिनका ऑपरेशन इस वर्ष किया जाना है एवं विकासखण्ड छुरा को मोतिया मुक्त विकासखंड किया जावेगा।
नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम कोविड - 19 गाईडलाइन का पालन करते हुए डॉ.एन.आर.नवरत्न, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला गरियाबंद के मार्गदर्शन में समस्त विकासखण्ड में नेत्र सहायक अधिकारीयों के द्वारा आम जनों को नेत्रदान के संबंध में ऑखों में किसी भी प्रकार की चोंट संक्रमण, एवं ऑखों की अन्य बीमारियों से बचाव एवं आमजनों को  जागरूक करने हेतु गोष्ठि का आयोजन किये जायेंगे। मृत्यु उपरांत नेत्रदान हेतु 06 घण्टे के अन्दर नेत्रदान किया जाना है। नेत्रदान लेने हेतु नेत्र चिकित्सक द्वारा मृतक के घर जाकर नेत्र निकाले जाते है जो कि निःशुल्क है। यदि किसी व्यक्ति के द्वारा नेत्रदान की घोषणा ना भी कि गयी हो फिर भी रिश्तेदार मृत व्यक्ति का नेत्रदान कर सकते है। नेत्रदान हेतु अपने नजदीक के नेत्र बैंक, मेडिकल कॉलेज अस्पताल या जिला चिकित्सालय में संपर्क कर सकते हैं। डॉ. टी.सी.पात्रे, नेत्र चिकित्सक एवं जिला नोडल अधिकारी अंधत्व नियंत्रण द्वारा आप सभी से अपील की गयी है कि इस पुनित कार्य के लिए आगे आएं एवं लोगों को नेत्रदान हेतु प्रेरित करें।