छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक-गरियाबंद द्वारा अनुविभागीय अधिकारी को सौपा गया ज्ञापन - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, August 19, 2021

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक-गरियाबंद द्वारा अनुविभागीय अधिकारी को सौपा गया ज्ञापन

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक-गरियाबंद द्वारा अनुविभागीय अधिकारी को सौपा गया ज्ञापनके प्रांतीय निर्देशानुसार व चरणबद्ध कार्यक्रम के तारतम्य में ब्लॉक इकाई गरियाबंद द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र सोनवानी के नेतृत्व में प्रांतीय प्रदेश मंत्री-छन्नू लाल सिन्हा,जिला अध्यक्ष-परमेश्वर निर्मलकर,जिला सचिव- सुरेश केला,कोषाध्यक्ष- नंद कुमार रामटेके,भुपेंद्रपुरी गोस्वामी,नारायण निषाद की विशेष उपस्थिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गरियाबंद को मुख्यमंत्री, मुख्यसचिव, शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा सचिव, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के नाम से ज्ञापन सौपा गया।

 ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि चरणबद्ध कार्यक्रम के चतुर्थ क्रम में आज ब्लॉक स्तरीय ज्ञापन हमारी पुरानी मांग- क्रमोन्नत, पदोन्नत, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन, 28% DA, दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के परिजनों को शीघ्र अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।

वर्तमान सरकार द्वारा जन घोषणा पत्र में उपरोक्त मांगो का उल्लेख होते हुए भी हमारी मांगो पर ध्यान नही दिया जा रहा है, महंगाई चरम पर होते हुए DA में वृद्धि नही किया जा रहा है इस कारण कर्मचारियों में हताशा और रोष व्याप्त है।

हम सरकार से निवेदन करते है कि अतिशीघ्र हमारी मांगो को पूर्ण कर जनघोषणा पत्र में किये गए वादों को पूरा करते हुए महंगाई से राहत देने DA में वृद्धि करे।

इस अवसर पर ब्लॉक सचिव संजय यादव, कोषाध्यक्ष मुकुंद कुटारे, उपाध्यक्ष मो.इरफान कुरैशी, यशवंत नाग, खेमराज यादव, संजीव सोनटेके, गौतम बिझेकर, षडानन्द सर्वांकर, कमल नारायण वर्मा, राजेंद्र  बागे, ईश्वरी लाल देवांगन, श्रीमती अनीता मेश्राम,भगवंत कुटारे, द्वारिका सिन्हा, सरस् सोम, वामन दीवान, कृष्ण कुमार बया, परमेश्वर घृतलहरे, उमेश निर्मलकर, चंद्रकला वासनीकर, त्रिभुवन वासनीकर, कुशल सिंह ध्रुव, कपिल सिन्हा, प्रशांत डबली, डेहर पटेल, तिलक यादव, विष्णु राम सिन्हा, अजय यादव एवं बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित थे।