जय बजरंग मानस मंडली लोहरसिंग के सदस्यों ने सांसद चुन्नीलाल साहू से की सौजन्य मुलाकात - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, August 26, 2021

जय बजरंग मानस मंडली लोहरसिंग के सदस्यों ने सांसद चुन्नीलाल साहू से की सौजन्य मुलाकात

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / राजिम  :- जय बजरंग मानस मंडली के समस्त सदस्यों द्वारा आज महासमुंद लोकसभा के यशस्वी सांसद श्री चुन्नीलाल साहू जी से उनके निवास मोंगरापाली में मुलाकात किया ।  समिति के सदस्यों ने मंडली के कार्यो को सांसद जी को बताया। सांसद जी ने रामायण मंडली के कार्यों, आयोजनों की सराहना करते

हुए सांसद जी ने कहा कि आप लोगों ने जो विगत 30 वर्षों से प्रभात भजन मंडली के माध्यम से ब्रह्म मुहूर्त में गांव के वातावरण को सुगम सुख में एवं आने वाले पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के लिए जो आप लोग का सेवा कार्य हैं वह अति उत्तम है इसी प्रकार से आप लोगों के द्वारा गांव के सुख दुख में भी मानस गान कर गांव में एकता का परिचय एवं धर्म जागरण अग्रसर हो कर मानव समाज की सेवा के लिए आप लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आप लोगों के इस मंडली को हर संभव हमारा सहयोग मिलता रहेगा। इस अवसर पर जय बजरंग मानस मंडली के अध्यक्ष प्रेम कुमार यादव, सचिव श्री पूरन लाल साहू, दीपक साहू जनपद सदस्य, धर्मेंद्र यादव, कोमल साहू, जगत पटेल, योगेश्वर निर्मलकर, विजय पटेल, तेजराम आदिल, कमलेश यादव, उपेंद्र, धुरू, नोखे लाल निषाद ,खिलेश्वर निषाद उपस्थित थे।