राज्य शासन द्वारा जारी 10 बिंदुओं को लेकर हुई कार्यशाला का आयोजन - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, September 25, 2021

राज्य शासन द्वारा जारी 10 बिंदुओं को लेकर हुई कार्यशाला का आयोजन

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

डी एम सी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बी आर सी सी ने संकुल समन्वयक एवं ब्लाक नोडल अधिकारियों की ली बैठक 

गरियाबंद  / फिंगेश्वर  :-  विकासखंड स्रोत केंद्र फिंगेश्वर के प्रशिक्षण कक्ष में समग्र शिक्षा जिला मिशन समन्वयक गरियाबंद श्यामकुमार चंद्राकर ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी फिंगेश्वर चन्द्रशेखर मिश्रा, बी आर सी सी एस एस कंवर ने विकास खण्ड के 26 संकुल समन्वयकों एवं ब्लाक मेंटरो की बैठक 10 बिंदुंओ को लेकर  बैठक सह प्रशिक्षण /कार्यशाला का आयोजन  24 सितम्बर को  किया गया। जिला मिशन समन्वयक श्याम चन्द्राकर  समग्र शिक्षा विभाग द्वारा जारी 10

बिंदुओं में विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया। वे दस बिंदु सौ दिन सौ कहानियां,गड़बो नवा भविष्य,सफलता के कौशल स्किल/बस्तविहीन विद्यालय, अटल टिकरिंग लैब,खिलौना बनाकर कक्षा में उपयोग,विद्यार्थी विकास सूचकांक,कबाड़ से जुगाड़,अँगना म शिक्षा,अकादमिक मॉनिटरिंग,राष्ट्रीय उपलब्धि परीक्षण सहित 10 बिंदुओं को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला राज्य स्तर नोडल एव गरियाबंद जिला के प्रभारी पुष्पा शुक्ला द्वारा इन 10 बिदुओं पर अधिक फोकस करते हुए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने आहवान किया गया
कार्यशाला में प्रमुख  रूप से जिला मिशन समन्वयक श्याम चंद्रकार, बी ई ओ  चन्द्रशेखर मिश्रा,बी आर सी सी एस एस कंवर,राज्य नोडल पुष्पा शुक्ला,राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षक मुन्ना लाल देवदास,जिला नोडल भागचंद चतुर्वेदी, मिनाक्षी शर्मा,ब्लाक नोडल,दीप्ति मिश्रा,विजेता देवानी, अनिल मेघवानी, हरीश टांडे, किरण साहू,सन्तोष साहू,विकास झा,सतीश मालवीय,धनेश्वरी सिन्हा संकुल समन्वयक टिकेन्द्र यदु,दुलेश्वर सिन्हा, पुराणिक ध्रुव, सुरेश गुप्ता, दिनेश सोनी,डीहू रावत,चुम्मन सिन्हा, अनिल सिन्हा,दशरथ वर्मा, गिरवर यादव,गुलाबचंद साहू,धर्मेंद्र ठाकुर, सुभाष शर्मा,अरुण प्रजापति,टोकेश साहू,पोषण सोनकर, पुनाराम यादव,असिमश्याम हरित,पप्पू नशीने सहित सभी 26 संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।कार्यशाला को सफल बनाने में लेखपाल मनीष देवांगन, दिव्या गोस्वामी, चेतन गायकवाड़,एवं नेतराम तारक का अमूल्य योगदान रहा।कार्यक्रम का संचालन जिला नोडल भागचंद चतुर्वेदी ने किया।