(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / फिंगेश्वर :- सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर होगा उक्त कार्यक्रम के अध्यक्षता श्री बालाजी शिक्षण समिति सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष रामू राम साहू ने किया तथा मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री एचएल साहू रहे विशेष अतिथि के रुप में सचिव पूनम यादव कोषाध्यक्ष हरेंद्र पहाड़िया उपाध्यक्ष पदमा यदु तथा शिवनंदन श्रीवास रहे जहां विद्यालय के प्राचार्य श्री सुरेश यादव प्रधानाचार्य केवल राम ध्रुव सहित सभी आचार्य एवं दीदी का सम्मान श्रीफल गमछा पेन भेंट कर किया गया तथा अतिथियों द्वारा शिक्षक दिवस पर उद्बोधन दिया गया यह आयोजन विद्यालय के भैया बहनों एवं समिति के संयुक्त तत्वाधान में भव्य रूप से किया गया था
अध्यक्षता कर रहे बाल जी शिक्षण समिति के अध्यक्ष रामू राम साहू ने कहा कि हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है डॉ राधाकृष्णन सेमी शिक्षक थे और उन्होंने शिक्षक के महत्व को सम्मानित किया है श्री साहू ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है मुख्य अतिथि श्री एचएल साहू सेवा निवृत्त प्राचार्य कहा कि शिक्षक कोई पद नहीं होता वह मनुष्य के भाग्य का निर्माता होता है शिक्षक एक इंजीनियर डॉक्टर नेता व्यापारी कृषक के रूप में व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण करता है वह अंधकार रूपी अज्ञान से निकाल कर प्रकाश रुपी ज्ञान की ओर चलता है प्राचीन काल से ही आश्रम व्यवस्था से लेकर आज तक गुरुओं का सम्मान होता आया है और आगे भी होता रहेगा उक्त शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का संचालन सचिव पूनम यादव ने करते हुए कहा कि भारत देश में ही नहीं बल्कि विश्व में शिक्षकों का स्थान सर्वोच्च है उन्हें देवताओं से बढ़कर बताया गया है शिक्षक सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से विद्यालय के अध्यक्ष रामू राम साहू सचिव पूनम यादव कोषाध्यक्ष अरेन पहाड़िया उपाध्यक्ष पदमा यदु शिवनंदन श्रीवास संतोषी श्रीवास्तव प्राचार्य सुरेश यादव प्रधानाचार्य केवल राम आचार्य जवाहर यादव रूप सिंह साहू सुलोचना निर्मलकर ममता ठाकुर लिली पांडे हरीश चंद साहू यादराम साहू नेहरू साहू आज कुमार यादव सहित विद्यालय के सभी 25 आचार्य एवं दीदी गन तथा कर्मचारी एवं विद्यालय में पढ़ने वाले भैया बहन काफी संख्या में उपस्थित रहे अंत में संस्था के प्राचार्य सुरेश यादव ने भी संबोधित कर समिति एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया


