रजनकटा कंही घर में घूंसा पानी तो कंही ढह गया मकान।
गरियाबंद / छुरा :- छुरा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रजनकटा में भारी बारिश के चलते सरगी नाला का पानी पहुँचा गाँव में 40 से 45 घर पानी से प्रभावित हुआ हैं।अतरमरा और रजनकटा दोनों गाँवो के बीच में पड़ता हैं।
यह नाला ग्राम पंचायत रजनकटा के निचले हिस्से के मकानों को प्रभावित किया हैं।रजनकटा के आश्रित ग्राम खट्टी में भी बारिश के पानी ने कहर बरपाया हैं।जिनके घरों में पानी घुस गया था।वे लोग ग्रामीणों के सहयोग से समान को सुरक्षित दूसरे स्थानों पर रखे हैं।गाँव के प्रमुख कार्यालय ग्राम पंचायत में भी 3 से 4 फीट तक पानी भर गया था।जिससे पंचायत के दस्तावेज कुछ प्रभावित हुआ हैं।पूरी तरह से भीग गया हैं।सचिव एवं ग्रामीणों के सहयोग से दस्तावेज को सुरक्षित स्थान में रखा गया हैं।भाजपा मण्डल महामंत्री व पूर्व सरपंच किशन कण्डरा ने बताया कि पूर्व में भी 21-07-12 को बाढ़ से प्रभावित हुआ था।यह दूसरा मावका आज का हैं।ग्राम पंचायत रजनकटा व आश्रित ग्राम खट्टी में बाढ़ आया।जिसमें रजनकटा व खट्टी के घरों को नुकसान हुआ हैं।जिसमें बाढ़ से घिरे परिवारों को सुरक्षित मदद करते हुए।किशन कंडरा योगेश साहू,लीलाधर साहू व अन्य साथी गण ने पीड़ित परिवारों का सहयोग किया।


