ग्राम पंचायत कोपरा के गॉंधी चौंक में गाँव के आंतरिक व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों के बीच जनरल बैठक आयोजित हुई। - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, September 20, 2021

ग्राम पंचायत कोपरा के गॉंधी चौंक में गाँव के आंतरिक व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों के बीच जनरल बैठक आयोजित हुई।

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

कोपरा के ग्रामीण मांग पूरा नहीं पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी हैं ग्रामीणों                                          

 बैठक में 14 पंच रहे अनुपस्थिति रहे।                                     

गरियाबंद /फिंगेश्वर :-  ग्राम पंचायत और कृषि समिति के बीच तालमेल नहीं होने के कारण ग्रामीण काफ़ी गुस्साए हुए है।उक्त बैठक में ग्राम के प्रमुख गणमान्य नागरिक शामिल हुए।गांधी चौक में बैठक गांव के कृषि समिति के द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।बैठक में प्रमुख मुद्दे राम

नाम सप्ताह और कृषि रखवाली की सहयोग राशि वसूली के अलावा कांजी हाऊस में बन्द ताला को घमन्तु मवेशियों के लिए खोलने को लेकर बैठक में जमकर हंगामा भी हुए है।बैठक दोपहर 2 बजे शुरू हुआ जो देर शाम तक चलते रहा,इसके बावजूद कोई समाधान भी नहीं निकल सका।बैठक में ग्राम पंचायत के 13 पंच व सरपंच सहित ग्राम पटेला शामिल नहीं हुए जिसे लेकर ग्रामीणों ने कड़ा एतराज जताया है।बता दे इसी मुद्दे की बैठक होने से पूर्व विवाद स्थानीय थाना में पहुँच चुका है। बैठक में प्रमुख रूप से कृषि समिति के अध्यक्ष भानु
साहू, सचिव रिकेश साहू,उपाध्यक्ष सिया साहू मदन पाल,कोषाध्यक्ष महेश साहू,वहीं ग्राम के वरिष्ठ नागरिक गण साहू,राजेश यादव, कमलेश साहू,दशरथ यादव, होरी लाल साहू,डिहू राम साहू, साहू,अवध सिन्हा,गिरधारी साहू,केजू साहू,दिलीप वर्मा, राम लाल तारक  सहित 1000 ग्रामीण की उपस्थिति थी।बैठक में सरपंच डॉ डॉली साहू, जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू  , ग्राम पटेला श्याम लाल निषाद,पुन्नी बाई,भुवन पटेल, शंकर पुरैना, पवन पटेल,दिलेश्वर पटेल,मुकेश ठाकुर, योगेश्वरी साहू, गोवर्धन साहू,रोशनी साहू,कमलेश तारक, दिनेश साहू,प्रतिमा वर्मा,भाना बाई, दुलेश्वरी तारक अनुपस्थिति थी।