(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद पुलिस की बड़ी सफलता
1. बोरिद चौक में हत्या करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद पुलिस स्पेशल टीप द्वारा उडिसा राज्य के रायघढ जिले में घेराबंदी कर धरदबोचा ।
2. घटना को चार व्यक्तियों द्वारा मिलकर पहले से प्लानिंग कर दिया था अंजाम ।
3. फरार आरोपी के ऊपर पाँच हजार रूपये का गरियाबंद पुलिस अधीक्षक द्वारा ईनाम उद्घोषणा किया गया था ।
4. प्रकरण में संलिप्त तीन आरोपियों को पूर्व से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।
गरियाबंद / फिंगेश्वर :- 29 अगस्त 2021 को संदीप चंद्राकर निवासी सोरिदमुर्द अपने पैसे लेन देन का हिसाब करने बोरिव चीफ नरहरि राजवंशी के मछली दुकान में गये थे । पैसा लेन देन का हिसाव को लेकर आरोपी नरहरि , राहुल , हरिशचंद्र , श्रीहरि चारी मिलकर संदीप चंद्राकर को अश्लील गाली गलीच करते हुये पैसे का हिसाव मांगता है , कसकर जान से मारने की नियत से बास के लाठी एवं लोहे की पट्टी से प्राणघातक हमला कर मार मारकर हत्या कर दिया । आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 302 , 294 , 34 भादवि का होने से प्रार्थी सतोष कुमार सिन्हा निवासी सोरिद खुर्द के रिपोर्ट पर थाना फिंगेश्वर में अपराध क्रमांक 191/2021 धारा 302 , 294 , 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । प्रकरण के एक आरोपी श्रीहरि राजवशी घटना कारित करने उपरांत से फरार हो
गया था । अपराध की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक गरियाद सुश्री पारुल माथुर द्वारा फरार आरोपी को घड़पकड करने स्पेशल टीम का गठन किया गया । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अति 0 पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर के द्वारा लगातार मार्गदर्शन पर गठित स्पेशल टीम को अलग - अलग जिलो में रवाना किया गया था । पुलिस की स्पेशल टीप पीछले 4-5 दिनों से बाहर थी , पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने के लिये लोकेशन स्थान पर जाती थी , तो आरोपी अपना ठीकाना बदल - बदल कर भागते फिरते थे । आरोपी अपने परिजन व रिश्तेदारो के घर जाते थे , तो रिश्तेदारो द्वारा हत्या का आरोपी है , बोलकर नहीं रखते थे । जिससे आरोपी इधर उधर भटक रहा था । आरोपी को स्पेशल टीम द्वारा बीगर राज्य उडिसा के जिला रायघढ़ में पेराबंदी कर पकड़ने में सफल रहा । आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाकर प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूषण चंद्राकर , प्रआर 0 नेमीचंद पटेल , प्रआर ) रब्बान , खान , प्रआर ) अगद राव , आरक्षक कृतेश प्रजापति , आरक्षक करम जागडे , आरक्षक लक्ष्मीकात साह , आर 0 दीप्तनाथ प्रधान , चूडामणी देवता , आरक्षक सुशील पाठक , रविन्द्र सिन्हा , जयप्रकाश मिश्रा , यादराम ध्रुव का कार्य सराहनीय रहा ।आरोपी श्रीहरि राजवंशी पिता सुखदेव राजवंशी उम्र 40 वर्ष साकिन पीपरीद कॉलोनी थाना गोवरा नवापारा , जिला रायपुर ( छ.ग. )


