(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
धमतरी / थाना सिविल लाईन रुद्री जिला धमतरी (छ0ग0) क्षेत्रान्तर्गत 29 सितंबर 2021 को दोपहर करीब 03 बजे ग्राम गंगरेल के पास एक नवजात शिशु (बालक) लावारिश स्थिति में मिला जिसकी सूचना मिलने पर थाना सिविल लाईन रुद्री पुलिस और स्थानीय लोगो की मदद से नवजात शिशु (बालक)को उचित देखभाल एवं ईलाज हेतु जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया है।
उक्त नवजात शिशु (बालक) एवं उसके परिजनो के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल थाना सिविल लाईन रूद्री को सम्पर्क करें। पहचान- उम्र करीबन 5 दिन, दाहिने हाथ में सफेद रंग की डाक्टरी पट्टी बंधा हुआ है, हरा रंग का बच्चो वाला टॉप पहनाया गया है। लाल काला रंग कंबल पर लपेट कर रखा गया है।थाना सिविल लाईन रूद्री फोन नं0 07722-236595 पुलिस कंट्रोल रूम फोन नं0 07722-232511

